बिना टमाटर-प्याज के बनाएं कश्मीरी पनीर यखनी, नोट करें असली पारंपरिक रेसिपी
Kashmiri Paneer Yakhni : इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टमाटर या प्याज का इस्तेमाल नहीं होता। यह ट्रेडिशनल कश्मीरी रेसिपी दही और सौंफ पाउडर से बनी एक सफेद ग्रेवी वाली डिश है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी और हेल्दी कश्मीरी पनीर यखनी रेसिपी।

अगर आप सर्दियों के मौसम में मुंह का जायका और शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए कोई कश्मीरी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो अपनी रसोई में ट्राई कर सकते हैं कश्मीरी पनीर यखनी रेसिपी। पनीर यखनी कश्मीर की एक बहुत ही प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डिश है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टमाटर या प्याज का इस्तेमाल नहीं होता। यह ट्रेडिशनल कश्मीरी रेसिपी दही और सौंफ पाउडर से बनी एक सफेद ग्रेवी वाली डिश है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी और हेल्दी कश्मीरी पनीर यखनी रेसिपी।
कश्मीरी पनीर यखनी बनाने के लिए सामग्री
-250 पनीर (मोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
-2 कप दही (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
-तेल/घी तलने के लिए
-डेढ़ चम्मच सौंफ पाउडर
-1 चम्मच सोंठ पाउडर
-2 बड़ी इलायची
-3-4 छोटी इलायची
-1 टुकड़ा दालचीनी
-2-3 लौंग
-1/2 चम्मच शाही जीरा
-नमक स्वादानुसार
-एक चुटकी सूखी पुदीना की पत्तियां (गार्निश करने के लिए)
कश्मीरी पनीर यखनी बनाने का तरीका
कश्मीरी पनीर यखनी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को फ्राई कर लें। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। तलने के बाद पनीर को नमक वाले गुनगुने पानी में डाल दें, इससे पनीर नरम बना रहता है।
दही पकाएं- अब एक बर्तन में फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते रहें ताकि दही में कोई गांठ न रहे। अब दही को पैन में डालकर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक इसमें एक उबाल न आ जाए। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने दही को चलाना छोड़ दिया, तो दही फट सकता है।
मसाले मिलाएं- जब दही उबलने लगे, तो इसमें बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग और शाही जीरा, सौंफ पाउडर और सोंठ पाउडर डाल दें। इसके बाद मसालों में पहले से फ्राई किया हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकने दें। जब मसालों की खुशबू पनीर में समा जाए तो गैस बंद कर दें।
तड़का और गार्निशिंग- अंत में, ऊपर से थोड़ी सूखी पुदीना की पत्तियां क्रश करके डालें। आप चाहें तो ऊपर से एक चम्मच देसी घी का तड़का भी लगा सकते हैं। आपका टेस्टी पनीर यखनी बनकर तैयार है, आप इसे बासमती चावल, नान या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन