झटपट बनाएं हरे मटर संग काजू की मजेदार सब्जी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे सब
Kaju matar recipe: फ्रेश हरी मटर के दीवाने लोग हर सब्जी में इसे खाना पसंद करते हैं। वहीं मटर की सब्जी तो उनकी फेवरेट होती है। लेकिन एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार बनाएं झटपट बन जाने वाली ये काजू मटर की सब्जी। नोट कर लें रेसिपी।

सर्दियों में मिल रही ताजी हरी मटर का स्वाद तो लाजवाब लगता है। काफी सारे लोग तो हरी मटर को हर सब्जी में मिलाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं हरे मटर की सब्जी तो हर घर में बनती ही होगी। लेकिन एक जैसी सब्जी बनाकर बोर हो चुकी हैं। तो, कुछ नया ट्राई करने के लिए झटपट और आसान तरीके से बन जाने वाली इस काजू मटर की रेसिपी को ट्राई करें। नोट कर ले बनाने का बिल्कुल आसान तरीका।
काजू मटर की सामग्री
एक प्याज
दो टमाटर
लहसुन की कलिया आठ से दस
सूखी लाल मिर्च
अदरक का टुकड़ा
एक तेजपत्ता
दालचीनी
काली इलायची
हरी इलायची
काली मिर्च एक चौथाई चम्मच
लौंग, जावित्री
धनिया की डंठल
नमक स्वादानुसार
काजू आठ के सदस
हरी मटर
एक चौथाई कप काजू
बटर
जीरा
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
गरम मसाला
फ्रेश क्रीम
काजू मटर की सब्जी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले प्याज और टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट लें।
- अब प्रेशर कूकर में दो चम्मच तेल डालें।
- अब उसमे प्याज और टमाटर के टुकड़ों को डाल दें।
- साथ ही आठ से दस काजू, ,सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता और सूखे खड़े मसाले जैसे दालचीनी, जावित्री, लौंग, काली मिर्च, हरी इलायची डाल दें।
- चलाते हुए भूनें और जब प्याज-टमाटर भुनकर थोड़ा नर्म हो जाए तो आधा कप पानी डाल दें।
- कूकर की सीटी लगाकर पका लें। अगर कूकर में जगह हो तो किसी कटोरी में साथ में हरी मटर और काजू को भी रखकर पका लें।
- प्रेशर कूकर में की सीटी खुल जाए तो मसाले को निकाल लें।
- हल्का ठंडा हो जाए तो प्याज, टमाटर जैसे सारे मसाले को मिक्सी में पीस लें।
- अब किसी कड़ाही या पैन में फिर से एक चम्मच तेल और साथ में बटर डालें।
- जब ये गर्म हो जाए तो इसमे कश्मीरी लाल मिर्च डालें और तैयार पेस्ट को डालकर भूनें।
- तब तक चलाएं जब तक ये पेस्ट तेल ना छोड़ दे। एक बार तेल छोड़ दे तो इसमे पके हुए काजू, मटर डालें।
- साथ ही नमक स्वादानुसार और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- बस तैयार है फटाफट रिच ग्रेवी में तैयार काजू मटर की सब्जी, जिसे आप मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन