पनीर हुआ पुराना अब पार्टी स्टार्टर के लिए ट्राई करें कटहल टिक्का, नोट करें रेस्टोरेंट-स्टाइल रेसिपी know how to make tasty juicy perfect restaurant style kathal tikka recipe for party starter in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

पनीर हुआ पुराना अब पार्टी स्टार्टर के लिए ट्राई करें कटहल टिक्का, नोट करें रेस्टोरेंट-स्टाइल रेसिपी

Kathal Tikka Recipe : आपने आज तक पार्टी स्टार्टर के लिए पनीर या सोया से बनी कई तरह की रेसिपी ट्राई की होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कटहल टिक्का का स्वाद एक बार चखने के बाद आप बाकी सब रेसिपी को ट्राई करना भूल जाएंगे।

Wed, 11 Feb 2026 10:14 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
पनीर हुआ पुराना अब पार्टी स्टार्टर के लिए ट्राई करें कटहल टिक्का, नोट करें रेस्टोरेंट-स्टाइल रेसिपी

Kathal Tikka Recipe : कटहल टिक्का ऐसी वेजिटेरियन डिश है, जो ना सिर्फ अपने स्वाद बल्कि बनावट से भी नॉन-वेज फूड को कड़ी टक्कर देती है। कटहल की सब्जी को शाकाहारी लोगों के साथ नॉनवेजिटेरियन लोग भी खाना काफी पसंद करते हैं। आपने आज तक पार्टी स्टार्टर के लिए पनीर या सोया से बनी कई तरह की रेसिपी ट्राई की होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कटहल टिक्का का स्वाद एक बार चखने के बाद आप बाकी सब रेसिपी को ट्राई करना भूल जाएंगे। कम तेल में तैयार होने वाली यह हेल्दी और मसालेदार रेसिपी पार्टी स्टार्टर या इवनिंग स्नैक के लिए परफेक्ट है। मसालों की खुशबू और अंगारों पर सिंकी हुई उस सोंधी महक का मेल जब ज़ुबान पर चढ़ता है, तो यह हर किसी को अपना कायल बना लेता है। तो चलिए बिना देर किए इस जायकेदार रेसिपी कटहल टिक्का को बनाने का तरीका जान लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोसा बनाने से पहले तवे पर क्यों छिड़का जाता है पानी? ट्रिक नहीं साइंस है वजह

कटहल टिक्का बनाने के लिए सामग्री

-500 ग्राम कटहल (उबालकर बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)

-1 कप गाढ़ा दही

- 2 बड़े चम्मच बेसन (भुना हुआ)

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-2 बड़े चम्मच सरसों का तेल (मैरिनेशन के लिए)

-कश्मीरी लाल मिर्च

- गरम मसाला

- चाट मसाला

- कसूरी मेथी

- नमक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज में चावल छोड़ने की जरूरत नहीं! डाइट में 3 बदलाव कंट्रोल कर सकते हैं शुगर

कटहल टिक्का बनाने की विधि

कटहल टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को मैरिनेशन के लिए तैयार कर लें। इसके लिए एक बड़े बाउल में दही, भुना हुआ बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सूखे मसाले और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद उबले हुए कटहल के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मैरिनेट कर लें। ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि कटहल के टुकड़े टूटे नहीं, बस मसाला उन पर अच्छी तरह कोट हो जाए। अब मैरिनेट किए हुए कटहल को कम से कम 30 मिनट के लिए मसालों में लिपटा हुआ छोड़ दें।

सब्जियों का साथ- कटहल टिक्का में यूज करने के लिए आप चाहें तो इसमें प्याज और शिमला मिर्च के बड़े टुकड़े भी मैरिनेट करके डाल सकते हैं।

कटहल टिक्का बनाने का तरीका

कटहल टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर धीमी आंच पर कटहल को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। अगर आप ओवन या एयर फ्रायर का यूज कर रहे हैं तो 200°C पर 15-20 मिनट तक ग्रिल करें।

गैस पर बनाने के लिए- कटहल को सींक (Skewers) में लगाकर हल्का सा आंच पर घुमाएं ताकि टिक्के में 'स्मोकी' फ्लेवर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचार खराब होने का डर भूल जाइए! बनारसी लाल मिर्च के अचार वाला स्वाद देंगे टिप्स

कटहल टिक्का का स्वाद बढ़ाएंगे ये टिप्स

कटहल को उबालते समय पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी डाल दें। ऐसा करने से कटहल के अंदर तक इसका स्वाद चला जाएगा और रंग भी गहरा आएगा। आखिर में ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया छिड़कना न भूलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।