शाम की चाय के साथ बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मटर पनीर टिक्की, नोट करें क्रंची फ्लेवर रेसिपी know how to make street style crunchy matar paneer tikki recipe for evening snacks in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

शाम की चाय के साथ बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मटर पनीर टिक्की, नोट करें क्रंची फ्लेवर रेसिपी

Matar Paneer Tikki Recipe : अगर आप भी शाम की चाय के साथ वही पुराने आलू-प्याज के पकौड़े वाले स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार अपनी प्लेट में मटर-पनीर का यह 'क्रंची ट्विस्ट' जरूर आजमाएं।

Tue, 10 Feb 2026 10:00 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
शाम की चाय के साथ बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मटर पनीर टिक्की, नोट करें क्रंची फ्लेवर रेसिपी

हर भारतीय रसोई में मटर और पनीर की जुगलबंदी हमेशा से 'सुपरहिट' रही है। लेकिन बात जब इन दोनों से तैयार स्ट्रीट स्टाइल टिक्की की होती है तो स्वाद अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है। सर्दियों में मिलने वाले फ्रेश मटर की मिठास और पनीर का मखमली एहसास जब कुरकुरे ब्रेड क्रम्ब्स के साथ मिलते हैं, तो ऐसा जायका तैयार होता है जिसे चाय की चुस्की के साथ भूल पाना मुश्किल होता है। यह टिक्की सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि आपकी शाम की छोटी-मोटी भूख या खास मेहमानों के लिए एक शानदार ट्रीट हो सकती है। अगर आप भी शाम की चाय के साथ वही पुराने आलू-प्याज के पकौड़े वाले स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार अपनी प्लेट में मटर-पनीर का यह 'क्रंची ट्विस्ट' जरूर आजमाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सादा पराठा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें पावभाजी पराठा,हर बाइट में आएगा मजा

मटर पनीर टिक्की बनाने के लिए सामग्री

-1 कप उबले और मैश किए हुए मटर

-150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर

-2 मीडियम साइज उबले और मैश किए हुए आलू

-2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

-हरा धनिया बारीक कटा हुआ

-आधा चम्मच लाल मिर्च

-आधा चम्मच गरम मसाला

-एक चम्मच चाट मसाला

-स्वादानुसार नमक

-2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर बाइंडिंग के लिए

-तलने के लिए तेल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूजी बेसन हुआ पुराना, नई दुल्हन मीठे में खिलाएं मटर का हलवा, नोट करें रेसिपी

मटर पनीर टिक्की बनाने का तरीका

मटर पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैश किए हुए मटर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबले हुए आलू के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसके बाद ऊपर से सभी सूखे मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। टिक्की को अच्छी बाइंडिंग देने के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर डालें। ऐसा करने से टिक्की बिना फटे कुरकुरी बनती है।

टिक्की को शेप दें- हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाकर टिक्की के मिक्सचर से छोटी-छोटी गोल टिक्कियां तैयार कर लें। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके टिक्की को शैलो फ्राई करने के लिए पैन में रखकर मीडिम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।

सर्विंग टिप- गरमा-गरम तैयार टिक्कियों को आप पुदीने की तीखी चटनी या इमली की मीठी सोंठ के साथ सर्व करने से पहले टिक्की के ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क दें। ये टिप फॉलो करने से टिक्की का स्वाद दोगुना हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।