राजमा-मटर से झटपट बनाएं जायकेदार टिक्की, हरी चटनी के साथ लगती है अच्छी How to Make Rajma matar tikki recipe in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

राजमा-मटर से झटपट बनाएं जायकेदार टिक्की, हरी चटनी के साथ लगती है अच्छी

  • राजमा को वैसे तो चावल के साथ खाना पसंद किया जाता है, लेकिन आप इससे अलग-अलग टेस्टी डिश बना सकते हैं। यहां हम राजमा से टिक्की बनाने का तरीका बता रहे हैं। देखिए, रेसिपी-

Mon, 20 Jan 2025 06:40 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
राजमा-मटर से झटपट बनाएं जायकेदार टिक्की, हरी चटनी के साथ लगती है अच्छी

राजमा को रोटी-चावल के साथ खाना खूब पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आपने इसका इस्तेमाल स्नैक्स बनाने के लिए किया है?नहीं तो इस बार राजमा से टेस्टी टिक्की बनाएं। शाम की चाय के साथ आप इस टेस्टी ईवनिंग स्नैक को सर्व कर सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर इन हेल्दी टिक्की का जायकेदार स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा। वैसे को इसे अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। लेकिन यहां पर हम राजमा के साथ मटर मिलाकर टिक्की बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है। आइए, जानते हैं राजमा-मटर की टेस्टी टिक्की बनाने का तरीका-

राजमा-मटर टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए-

एक कप उबला राजमा

एक कप उबली हुई मटर

एक छोटी गाजर

एक छोटा उबला आलू

एक छोटी बारीक कटी प्याज

एक चम्मच बारीक कटा अदरक

2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1/4 हरी प्याज

2 चम्मच भुना हुआ बेसन

नमक स्वाद अनुसार

आधा छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर

आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

घी या तेल

कैसे बनाए राजमा-मटर टिक्की

राजमा-मटर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मटर, राजमा और आलू को अलग अलग उबाल लें। फिर गाजर और उबले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब प्याज, अदरक और हरा धनिया को बारीक काट लें। अब एक बड़ा बर्तन लें और फिर इसमें पहले राजमा डालें और अच्छे से मैश कर लें। फिर मटर डालकर भी अच्छे से मैश कर दें। अब प्याज, आलू, गाजर को इसमें डालें। अच्छे से मिक्स करें। फिर मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और टिक्की तैयार कर लें। अब एक तवे पर घी गर्म करें और फिर एक-एक कर सभी टिक्की को तवे पर सेक लें। इसे हरी प्याज से गार्निश करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

रेसिपी-द स्पाइस स्टोरी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों की दोपहर में खाएं टेस्टी मटर पुलाव, यहां देखें परफेक्ट रेसिपी
ये भी पढ़ें:सीखें क्रीमी बटर गार्लिक मशरूम की रेसिपी, रुमाली रोटी के साथ मिलता है अलग टेस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।