सीखें क्रीमी बटर गार्लिक मशरूम की रेसिपी, रुमाली रोटी के साथ मिलता है अलग टेस्ट How to Make Creamy butter Garlic mushroom Recipe in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

सीखें क्रीमी बटर गार्लिक मशरूम की रेसिपी, रुमाली रोटी के साथ मिलता है अलग टेस्ट

  • मशरूम सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इसकी मदद से टेस्टी स्नैक्स और सब्जी को तैयार किया जा सकता है। यहां हम क्रीमी गार्लिक मशरूम बनाने का तरीका बता रहे हैं। देखिए रेसिपी-

Sat, 11 Jan 2025 01:58 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
सीखें क्रीमी बटर गार्लिक मशरूम की रेसिपी, रुमाली रोटी के साथ मिलता है अलग टेस्ट

मशरूम सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। पोषक तत्वों का भंडार मशरूम को कई तरीकों से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसकी सब्जी बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी मशरूम खाना पसंद करते हैं तो यहां बताई क्रीमी बटर गार्लिक मशरूम रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसे आप स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इसे 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है। देखिए, क्रीमी बटर गार्लिक मशरूम बनाने की टेस्टी रेसिपी।

इस डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 बड़ा चम्मच तेल

- 1 बड़ा चम्मच मक्खन

- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन

- 1 बारीक कटी हुई प्याज

- मशरूम

- 1 बड़ा चम्मच मिर्च के टुकड़े

- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- चिली फ्लेक्स

- 1 चम्मच नमक

- काली मिर्च पाउडर

- तंदूरी मसाला

- 1/2 कप फ्रेश क्रीम

- एक चम्मच धनिया

कैसे बनाएं टेस्टी मशरूम की सब्जी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल और बटर को मिलाकर गर्म करें। फिर इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर भून लें। अब भूने हुए फिर इसमें प्याज-नमक डालें और उसे भी गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। जब तक प्याज भुन रही है तब तक मशरूम को साफ कर लें और इसके डंठल को हटा दें। फिर इसे भुनी प्याज में डाल दें। अच्छे से मिक्स करें। कुछ देर पकने के बाद इसमें तंदूरी मसाला, काली मिर्च पाउडर डालें। अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें क्रीम डालें और अच्छे से मिलाएं। चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर सर्व करें। इसे पराठे के साथ खाया जा सकता है। हालांकि, रुमाली रोटी के साथ इसका टेस्ट जबरदस्त लगता है। आप सर्व करते समय इसे बटर और फ्रेश क्रीम से भी सजा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेस्टोरेंट जैसी बनेगी मशरूम मटर की सब्जी, पराठे के साथ सभी को पसंद आएगा स्वाद
ये भी पढ़ें:लंच या डिनर में बनाएं टेस्टी मशरूम मसाला की सब्जी, रोटी के साथ भी लगती है टेस्टी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।