घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी नाचोस, स्नैक्स टाइम में खाकर आएगा मजा How to make Market like Crispy nachos at Home, रेसिपी - Hindustan
More

घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी नाचोस, स्नैक्स टाइम में खाकर आएगा मजा

  • फिल्म या फिर टीवी शोज देखते समय अक्सर पॉपकॉर्न और नाचोस खाना पसंद किया जाता है। इन नाचोस को आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए नाचोस बनाने का तरीका।

Sun, 10 Nov 2024 06:10 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी नाचोस, स्नैक्स टाइम में खाकर आएगा मजा

नाचोस को लोग अक्सर बाजार से खरीद कर खाते हैं। फिल्म देखते समय या फिर अपने फेवरिट शो देखते समय नाचोस का स्वाद मजेदार लगता है। कुछ लोग इसे अपनी फेवरिट डिप के साथ खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर प्याज, टमाटर, और चीज डालकर बेक करके खाते हैं। हर तरह से नाचोस का स्वाद जबरदस्त ही लगता है। अब बाजार से मंगाए गए नाचोस को खाना सेहत के लिए कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में इसे घर पर बनाना सबसे अच्छा है। थोड़ी सी देर में ही आप बहुत सारे नाचोस बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए घर पर बाजार जैसे टेस्टी और क्रिस्पी नाचोस बनाने का तरीका।

घर पर नाचोस बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 कप मक्के का आटा
-1/2 कप आटा
-2-3 चम्मच तेल
-नमक स्वादानुसार
-एक चुटकी हल्दी
-1/2 चम्मच काली मिर्च
- पानी

कैसे बनाएं नाचोस

नाचोस बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मकाई आटा, साबुत गेहूं का आटा, काली मिर्च, हल्दी, नमक और तेल डालें। इसे हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। काली मिर्च ऑप्शनल है, अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो स्किप कर सकते हैं। फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को एक साथ मिलाकर चिकना आटा लगा लें। नाचोस को बेक किया जाता है इसलिए इसे बनाने के लिए अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें। जब तक ओवन गर्म हो रहा है, तब तक आटे को बराबर हिस्सों में बाट लें। फिर एक हिस्से को लें और अच्छी तरह से बेल लें। फिर सर्कल या त्रिकोण आकार में काट लें। अब बेकिंग ट्रे पर समान रूप से रखें और 20 से 30 मिनट के लिए बेक करें। जब ये सुनहरे रंग के हो जाएं तो अपने पसंदीदा डिप के साथ नाचोस का मजा लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बनाएं साउथ इंडिया का फेमस मेदू वड़ा, घर पर बनेगा बाजार जैसा क्रिस्‍पी-टेस्‍टी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।