सर्दियों में मिनटों में बनाएं अमरूद की चटनी, दाल-चावल के साथ लगेगी टेस्टी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां how to make Guava chutney in hindi amrood ki chutney kaise banaye, रेसिपी - Hindustan
More

सर्दियों में मिनटों में बनाएं अमरूद की चटनी, दाल-चावल के साथ लगेगी टेस्टी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

टमाटर, पुदीने की चटनी का स्वाद तो आपने खूब चखा होगा लेकिन क्या कभी अमरूद की चटनी खाई है। इस बार सर्दी के मौसम में अमरूद की चटनी बनाकर दाल-चावल के साथ खाएं। चलिए इसे बनाने का तरीका बताते हैं।

Thu, 8 Jan 2026 04:34 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में मिनटों में बनाएं अमरूद की चटनी, दाल-चावल के साथ लगेगी टेस्टी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

सर्दी के मौसम में अमरूद खूब आने लगता है और इस फल को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। काला नमक लगाकर अमरूद आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी इसकी चटनी खाई है। अमरूद सेहत के लिए अच्छा होता है, इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। आज हम आपको अमरूद की चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं। इसकी चटनी आप रोटी या दाल-चावल के साथ मजे से खा सकते। अमरूद की चटनी खूब चटपटी बन जाती है, जिसे खाकर आप उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे। चलिए जानते हैं बनाने का तरीका-

चटनी बनाने की सामग्री

अमरूद, पिसा हुआ भुना जीरा, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, पानी, गुड़ या चीनी।

चटनी बनाने के लिए चुनें अमरूद

चटनी बनाने के लिए आपको थोड़े कच्चे मीडियम आकार के अमरूद चुनने होंगे। अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और सख्त बीजों को हटा दें।

चटनी बनाने की विधि

अब मिक्सर में आपको कटे हुए अमरूद, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पुदीना, जरा सा गुड़ या चीनी, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर 2 राउंड चला दें। अगर पीसने के बाद चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो 2 चम्मच पानी डालकर और चलाएं। फिर इसके ऊपर पिसा हुआ भुना जीरा डालकर मिक्स करें। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए आधा नींबू का रस भी इसमें मिला सकती हैं। ऐसे आपकी खट्टी-मिठी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

सिल में बनाने की तरीका

अगर सिलबट्टे पर चटनी बनाकर खाना चाहते हैं, तो पहले अमरूद को दरदरा पीस लें और फिर मिर्चा, पुदीना, धनिया पीसें। इसके बाद तवे पर जीरा भूनकर पीस लें। नमक-चीनी डालकर सब चीजों को मिलाकर चटनी बना सकते हैं। सिलबट्टे वाली चटनी भी काफी टेस्टी बनती है। आप चटनी को हफ्ते भर के लिए किसी शीशी में रखकर स्टोर भी कर सकते हैं। फिर इसका मजा दाल-चावल या रोटी के साथ लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलावटी पनीर खाकर हो गए बोर! घर पर मार्केट जैसा परफेक्ट पनीर बनाने का आसान तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।