नए साल की पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग, सीखें आसान और टेस्टी रेसिपी How to Make Chocolate strawberry pudding Easy Desert Recipe in Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

नए साल की पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग, सीखें आसान और टेस्टी रेसिपी

  • नए साल की पार्टी घर पर कर रहे हैं और मेहमानों के लिए मीठे में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग बनाएं। यहां देखिए इसे बनाने का तरीका।

Mon, 30 Dec 2024 01:40 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
नए साल की पार्टी में मेहमानों के लिए बनाएं चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग, सीखें आसान और टेस्टी रेसिपी

नए साल का आगाज होने वाला है और ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों में पार्टी होस्ट कर रहे हैं। अगर आप भी नए साल की पार्टी घर में मेहमानों के लिए होस्ट कर रहे हैं तो मीठे में टेस्टी और नई डिश बना सकते हैं। यहां हम चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग बनाने का तरीका बता रहें हैं। ये पुडिंग आधे घंटे में बनकर तैयार हो जाती हैं। और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान भी नहीं चाहिए होगा। फ्रेश स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट से बनी ये पुडिंग काफी अच्छी लगती है। यहां हम इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं, आप भी सीखिए।

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग बनाने के लिए आपको चाहिए-

- 15 से 20 स्ट्रॉबेरी

- 1 बड़ा चम्मच चिया बीज

- 1 चम्मच शहद

- 100 ग्राम डार्क चॉकलेट गनाच के लिए

- 80 ग्राम पिघली हुई चॉकलेट

- एक कप दूध

कैसे बनाएं चॉकलेट स्ट्रॉबेरी पुडिंग

इसे पुडिंग को बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी जैम बनाएं। इसके लिए स्ट्रॉबेरी को काट लें और फिर एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें कटी हुई स्ट्रॉबेरी को उबाल लें। फिर इसमें चिया सीड्स डालें और 2 मिनट तक पकाएं। फिर आंच बंद कर दें और शहद डालकर मिक्स करें। कुछ देर के लिए इसे एक एक तरफ रख दें। फिर चॉकलेट गनाचे बनाने के लिए चॉकलेट को गर्म दूध के साथ मिलाएं और इसे अच्छे से तब तक मिलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे एक छोटे कंटेनर में डालें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी चिया जैम की एक लेयर डालें और फिर इसके ऊपर पिघली हुई चॉकलेट डालें। इसे 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर सर्व करें। आप शॉट्स ग्लास में भी इस पुडिंग को सर्व कर सकती हैं। इन दिनों ठंड है तो आप इसे रूम टेम्परेचर पर भी रख सकते हैं। कुछ ही देर में पुडिंग सेट हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैदा से नहीं शकरकंद से बनाएं रसभरे गुलाब जामुन, सीखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।