चने के साग से तैयार करें टेस्टी पराठा, जबरदस्त स्वाद का हर कोई हो जाएगा दीवाना How to Make Chana Saag Paratha Winter Recipe in Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

चने के साग से तैयार करें टेस्टी पराठा, जबरदस्त स्वाद का हर कोई हो जाएगा दीवाना

  • सर्दियों में अलग-अलग तरह के पराठे तैयार किए जाते हैं। ऐसे में इस बार आप चने के साग का टेस्टी पराठा तैयार करें। ये स्वाद में काफी अच्छा लगता है और चने का स्वाद भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

Sat, 28 Dec 2024 11:57 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
चने के साग से तैयार करें टेस्टी पराठा, जबरदस्त स्वाद का हर कोई हो जाएगा दीवाना

सर्दियों के मौसम में बाजार में साग की कई तरह की वैरायटीज आसानी से मिल जाती हैं। इन हरे पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, सरसों और चने का साग भी शामिल होता है। इस मौसम में चने का साग भी आसानी से मिल जाता है और ये सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। चने का साग कई तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है। ऐसे में इसकी सब्जी बनाई जा सकती है और इसका पराठा भी तैयार किया जा सकता है। यहां हम चने के साग का पराठा बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे आप आसानी से नाश्ते या फिर लंच के लिए बना सकते हैं। इसे रायता, टमाटर की सब्जी या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। यहां सीखिए चने के साग का पराठा बनाने का तरीका-

चने के साग का पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए-

- चने का साग

- अदरक

- लहसुन

- हरी मिर्च

- हल्दी

- धनिया

- मिर्च

- अजवाइन

- नमक

- घी

- गेहूं का आटा

कैसे बनाएं पराठा

इस पराठे को बनाने के लिए लहुसन और अदरक को अच्छे से छील लें। फिर चने के साग को भी अच्छे से छांट लें और इसके पत्तों को काट लें। फिर इन पत्तों को धो लें। अब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भी अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लें। अब आटा लें और फिर इसमें चने का साग, नमक, अजवायन, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी को अच्छे से मिलाएं। इसमें अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी मिलाएं। अब आटा लगाएं और इसे तेल से ग्रीस कर लें। फिर थोड़ी लोई लें और अब इसका पराठा बना लें। अब गर्म तवे पर डालें और घी से अलट-पलट से सेक लें। इस पराठे को आप सफेद बटर के साथ सर्व कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेस्टोरेंट जैसी बनेगी मशरूम मटर की सब्जी, पराठे के साथ सभी को पसंद आएगा स्वाद
ये भी पढ़ें:ताजी हल्दी, अदरक और हरी मिर्च से बनाएं टेस्टी अचार, पराठे के साथ खाकर आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।