मिनटों में घर पर बन जाएगी कैफे स्टाइल झागदार-गाढ़ी कॉफी, पूनम देवनानी ने बताया दूध डालने का परफेक्ट तरीका How to make cafe style coffee at home without machine poonam devnani shares secret recipe, रेसिपी - Hindustan
More

मिनटों में घर पर बन जाएगी कैफे स्टाइल झागदार-गाढ़ी कॉफी, पूनम देवनानी ने बताया दूध डालने का परफेक्ट तरीका

कैफे की कॉफी हर किसी को पसंद आती है लेकिन घर पर वैसा बनाने पर वो टेस्ट व मैजिक नहीं आता। अगर आप भी कैफे जैसी कॉफी घर पर बनाना चाहती हैं, तो पूनम देवनानी का आसान तरीका अपनाकर देखें।

Mon, 12 Jan 2026 07:25 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनटों में घर पर बन जाएगी कैफे स्टाइल झागदार-गाढ़ी कॉफी, पूनम देवनानी ने बताया दूध डालने का परफेक्ट तरीका

कॉफी ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं। सुबह की पहली कॉफी से लेकर दिनभर का स्ट्रेस दूर करने तक में कॉफी खूब साथ निभाती हैं। कॉफी दिल-दिमाग के लिए फायदेमंद भी मानी जाती है, अगर इसे सही मात्रा में पिया जाए तो। लेकिन कैफे या रेस्टोरेंट वाली कॉफी पीने में काफी मजा आता है। ये कॉफी काफी गाढ़ी होती है और इसमें झाग भी खूब होता है, जो होठों को अच्छा लगता है। लेकिन जब हम घर पर यही कॉफी बनाने की कोशिश करते हैं, तो ना झाग आता है और ना ही गाढ़ापन। बल्कि कॉफी बिल्कुल पतली बनती है, आखिर हम कहां गलती करते हैं। शेफ पूनम देवनानी ने कैफे स्टाइल कॉफी बनाने का परफेक्ट तरीका बताया है।

क्या-क्या चाहिए-

कॉफी बनाने के लिए आपको ज्यादा नहीं कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपको चाहिए होगा- कॉफी पाउडर, दूध, चीनी, कोको पाउडर।

coffee

बनाने का तरीका

सबसे पहले आपको दूध गैस पर धीमी आंच में चढ़ाना है और इसे पकने देना है। अब कांच के ग्लास में 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालना है। गैस पर चढ़े दूध में बस एक उबाल लाना है और फिर गैस बंद करें। अब कॉफी-चीनी वाले ग्लास के आधे हिस्से तक ही दूध को भरना है पूरा नहीं भरना है। अब कॉफी को मिक्स करने वाले मिक्सर को लीजिए और इसे करीब 1 मिनट तक चलाते हुए दूध-कॉफी मिलाएं। आपको दिखेगा झाग बनकर पूरी ग्लास भर जाएगी।

कप में निकालें

इसके बाद कॉफी को अलग किसी कप में निकाल लें। ग्लास में बचा हुआ झाग भी चम्मच से निकालकर कॉफी के ऊपर सेट करें। आपकी झाग वाली कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी और इसे और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए ऊपर से कोको पाउडर छिड़कते हुए गार्निश करें। बस फिर आपकी कैफे स्टाइल कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी। जब मन करें मिनटों में बिना मशीन के झाग वाली कॉफी तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन का हर मुश्किल काम हो जाएगा आसान, चटोरी चेतना के 5 हैक्स का करें इस्तेमाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।