रोटी रहेगी सॉफ्ट और प्याज काटने पर नहीं आएगा रोना, चटोरी चेतना ने बता दिए 5 अमेजिंग किचन हैक्स 5 amazing and new hacks by Chatori Chetna for easy your all kitchen chores, खाना - Hindustan
More

रोटी रहेगी सॉफ्ट और प्याज काटने पर नहीं आएगा रोना, चटोरी चेतना ने बता दिए 5 अमेजिंग किचन हैक्स

किचन में काम करना किसी बड़े टास्क जैसा होता है, जिसमें हर बारीकियों को ध्यान में रखना पड़ता है और हर छोटे कामों पर भी ध्यान देना पड़ता है। चटोरी चेतना ने आपके किचन का काम आसान बनाने के लिए कुछ अमेजिंग और सिंपल हैक्स बताए हैं।

Sun, 11 Jan 2026 09:47 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
रोटी रहेगी सॉफ्ट और प्याज काटने पर नहीं आएगा रोना, चटोरी चेतना ने बता दिए 5 अमेजिंग किचन हैक्स

सर्दियों के मौसम में किचन का काम करना औरतों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। ठंडे पानी में बार-बार हाथ डालकर काम करना और हर काम को अच्छे से करना किसी मिशन को पूरा करने से कम नहीं होता। आजकल महिलाएं वर्किंग भी होती हैं, ऐसे में वह अक्सर ऐसे हैक्स खोजती हैं, जिनसे काम जल्दी और परफेक्ट तरीके से हो जाए। अगर आप भी सुबह-शाम के काम जल्दी निपटाना पसंद करती हैं या किचन के कामों के लिए ज्यादा समय नहीं रहता है, तो कुछ किचन हैक्स आपको जरूर याद कर लेने चाहिए। चटोरी चेतना अक्सर अपने इंस्टाग्राम या यूट्यूब के पेज पर किचन के आसान और नए हैक्स शेयर करती रहती हैं। इन हैक्स से आपका घंटे भर का काम मिनटों में खत्म हो जाएगा और वो भी बिना किसी परेशानी के। चलिए आपको ये हैक्स बताते हैं।

चटोरी चेतना के 5 अमेजिंग हैक्स- चटोरी चेतना का कहना है कि किचन में ऐसे सौ काम होते हैं, जिनमें आधा-1 घंटा आराम से लग जाता है। कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें करते हुए हमें काफी परेशान होना पड़ता। लेकिन अब कई परेशानियों से आप छुटकारा पा सकती हैं, कुछ आसान हैक्स की मदद से-

kitchen hacks

1- रोटी कैसे रखें सॉफ्ट- चटोरी चेतना का कहना है कि अगर आपकी रोटी लंबे समय तक मुलायम नहीं रहती है या फिर कैसरोल में पसीज जाती है, उसका देसी जुगाड़ है। सबसे पहले तो कॉटन के साफ कपड़े में रोटी को लपेटकर रखना शुरू करें। इससे रोटी पसीजेगी नहीं और फिर इस कपड़े के अंदर अदरक का टुकड़ा रख दें। इससे आपकी रोटी लंबे समय तक मुलायम बनी रहेगी।

2- खीरा रखें ताजा- खीरा सलाद में खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा दिनों तक रखने से खीरा मुरझा या फिर सिकुड़ जाता है। ऐसे में खीरा काटने-छिलने में भी मेहनत लगती है और खाने में भी मजा नहीं आता। तो इसके लिए खीरे को ठंडे पानी के कटोरी में आधे घंटे तक भिगोकर रख दें। खीरा वापिस से हरा-भरा और ताजा हो जाएगा।

3- प्याज से आ रहे आंसू- प्याज काटते समय हर किसी के आंखों से आंसू आने लगते हैं। इसकी वजह से कुछ लोगों को प्याज काटना पसंद नहीं होता और फिर इसे काटने में समय भी लगता है। चेतना ने बताया कि प्याज को काटने से आधे घंटे पहले ही फ्रिजर में रख दें और फिर इन्हें निकालकर काटो बिल्कुल भी रोना नहीं आएगा।

4- आटा छलनी- आटा छानते हुए किनारे-किनारे गिर जाता है, तो ग्लास में आटा भरें और छलनी पर रखकर छानना शुरू करें। ग्लास की शेप में ही आटा छनेगा और बिल्कुल भी बाहर नहीं गिरेगा। काम आसान होगा और झंझट भी नहीं होगा।

5- स्पैचुला क्लीनिंग- स्पैचुला से खाना बनाने के बाद इसे धोना लगता है मुश्किल तो बेकिंग सोडा की लें मदद। गर्म पानी में डालें बेकिंग सोडा और स्पैचुला को इसी में डुबोकर रखें। इसके सभी जिद्दी दाग, चिकनाई मिनटों में हो जाएगी गायब।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाल-चावल के साथ लें अमरूद की चटनी का स्वाद, नोट कर लें 10 मिनट वाली रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।