Apple Chutney: खाने के साथ अच्छा लगता है चटनी का स्वाद, तो इस बार सेब से बनाएं How to Make Apple Chutney Recipe In Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

Apple Chutney: खाने के साथ अच्छा लगता है चटनी का स्वाद, तो इस बार सेब से बनाएं

  • Apple Chutney Recipe: सेब एक फल है जो अक्सर लोगों के घर में आता है, लेकिन क्या आपने कभी इससे चटनी बनाई है? जी हां सेब की मदद से आप टेस्टी चटनी बना सकते हैं यहां देखिए रेसिपी-

Sun, 29 Sep 2024 03:51 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Apple Chutney: खाने के साथ अच्छा लगता है चटनी का स्वाद, तो इस बार सेब से बनाएं

खाने के साथ कुछ लोगों को हमेशा चटनी चाहिए होती है। वहीं वह एक तरह की चटनी नहीं बल्कि अलग-अलग तरह से बनने वाली चटनी की रेसिपीज को ट्राई करते रहते हैं। अगर आप चटनी खाने के शौकीन हैं तो खाने में इस बार सेब की चटनी बनाएं। सेब हर घर में आते हैं और ये सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। ऐसे में अगर आप इसे एक डिफरेंट टेस्ट के साथ खाना चाहते हैं तो सेब की चटनी बनाएं।  यहां देखिए इसे बनाने का तरीका। 

सेब की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए-

4 मीडियम आकार के सेब

1 बड़ा चम्मच घी

1 चुटकी दालचीनी पाउडर

2 स्टार एनिस

3-4 लौंग

1 बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक

1 चम्मच लाल मिर्ची

1 चम्मच सौंफ

1 चम्मच जीरा

1 चम्मच गुड़

एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च

आधा चम्मच विनेगर

नमक स्वाद अनुसार

सेब से कैसे बनाएं टेस्टी चटनी

सेब की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें राई डालें। जब बीज चटकने लगे तो इसमें अदरक डाल दें। कुछ देर तक भूनें और फिर सेब डालें। अब चिली फ्लेक्स, दालचीनी पाउडर, पिसी हुई काली मिर्च, गरम मसाला, नमक डालें। फिर इसे अच्छे से मिलाएं और पैन को ढक दें। कम से कम 15 मिनट तक सेब को नरम होने तक ढककर पकाएं। बीच-बीच में चेक करें और हिलाते रहें ताकि सेब तले में चिपके नहीं। जब नरम हो जाएं तो ढक्कन हटा दें। इसमें सिरका और गुड़ डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर गुड़ के घुलने तक पकाएं। अब आंच बंद कर दें। चटनी को कमरे के तापमान तक पहुंचने दें। फिर एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में स्टोर करें। पराठे के साथ ये चटनी काफी अच्छी लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंध्र स्टाइल पालक की चटनी स्वाद में लगती है जबरदस्त, इस तरह बनाएं
ये भी पढ़ें:धनिया हुआ महंगा तो इन 2 सब्जियों से बनाएं चटनी, चटकारे लेकर खाएंगे लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।