आंध्र स्टाइल पालक की चटनी स्वाद में लगती है जबरदस्त, इस तरह बनाने पर सबको पसंद आएगा स्वाद How to make Andhra Style Palak Chutney Recipe in Hindi, रेसिपी - Hindustan
More

आंध्र स्टाइल पालक की चटनी स्वाद में लगती है जबरदस्त, इस तरह बनाने पर सबको पसंद आएगा स्वाद

  • Palak Chutney Recipe: भारतीय खाने के साथ अलग-अलग तरह की चटनी सर्व की जाती हैं। यहां हम आंध्र प्रदेश में बनने वाली पालक चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। आप भी जानिए-

Tue, 24 Sep 2024 08:34 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
आंध्र स्टाइल पालक की चटनी स्वाद में लगती है जबरदस्त, इस तरह बनाने पर सबको पसंद आएगा स्वाद

भारतीय खाने में पापड़ और चटनी सर्व किए जाते हैं। भारत के अलग-अलग कोनों में डिफरेंट चटनी बनाई जाती हैं। वैसे तो आपने हरे धनिये और टमाटर की चटनी के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने पालक से बनी चटनी को खाया है। ये चटनी साउथ इंडिया में काफी ज्यादा बनाई जाती है। आप भी इसे बना सकते हैं और रोटी चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे बनाकर कुछ दिनों के लिए स्टोर भी किया जा सकता है। यहां देखिए इसे बनाने का तरीका-

आंध्र स्टाइल पालक की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए-

1 कप कटा हुआ पालक

1/2 छोटा चम्मच बधुआ साग

3 मीडियम साइज की हरी मिर्च

4 से 5 लहसुन की कलियां

1/2 छोटा चम्मच सरसों

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1/2 छोटा चम्मच चना दाल

नमक

एक छोटा टुकड़ा इमली

3 बड़े चम्मच तेल

कैसे बनाएं ये चटनी

चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोएं और फिर इसके सूखने के बाद साफ पत्तों को छाट लें। अब पालक को बारीक काट लें और फिर एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और उसमें बीच से कटी हुई हरी मिर्च, इमली और लहसुन डालकर। इसे अच्छी तरह भून लें। फिर इसमें पालक डालें और 5 मिनट तक भूनें। जब पालक पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। जब ये अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इस फ्राई किए हुए मिक्स को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करलें। इसमें नमक और जीरा डालकर पीसें। अब इसे एक बर्तन में निकाल लें और फिर पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें सूखी दाल, राई और साबुत मसाला डालकर पकाएं। जब इसका रंग बदल जाए तो आंच बंद करें। इसे पालक चटनी में डालें और ये तैयार है। पालक की चटनी हल्की दरदरी पिसी हुई अच्छी लगती है। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया हुआ महंगा तो इन 2 सब्जियों से बनाएं चटनी, चटकारे लेकर खाएंगे लोग
ये भी पढ़ें:अमचूर की चटनी एक बार खाएंगे तो बार-बार याद आएगा स्वाद, इस तरह करें तैयार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।