ना फटेंगे ना टूटेंगे..आलू के पापड़ बनेंगे क्रिस्पी-करारे, होली आने से पहले नोट कर लें अम्मा की रेसिपी how to make Aloo or potato papad crispy and tasty easy recipe for Holi 2026, रेसिपी - Hindustan
More

ना फटेंगे ना टूटेंगे..आलू के पापड़ बनेंगे क्रिस्पी-करारे, होली आने से पहले नोट कर लें अम्मा की रेसिपी

होली आने से पहले ही घरों में पापड़-चिप्स बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। आलू के पापड़ ज्यादातर घरों में बनाए-खाए जाते हैं, लेकिन ये जल्दी कटने-फटने लगते हैं। चलिए आपको क्रिस्पी आलू के पापड़ बनाने का तरीका बताते हैं।

Sun, 25 Jan 2026 09:33 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
ना फटेंगे ना टूटेंगे..आलू के पापड़ बनेंगे क्रिस्पी-करारे, होली आने से पहले नोट कर लें अम्मा की रेसिपी

होली आने से पहले ही ज्यादातर घरों में तय हो जाता है कि इस साल कौन से पापड़ बनने हैं। आलू या चावल के पापड़ बनेंगे या चिप्स। आलू के पापड़ काफी लोगों को खाना पसंद है और ये सालों तक स्टोर किए जा सकते हैं। लेकिन आलू के पापड़ बनाने के बाद कई बार ये फटने या टूटने लगते हैं। अगर आपके आलू के पापड़ भी कट, फट या टूट जाते हैं, तो आसान और इफेक्टिव रेसिपी नोट कर लें। इस रेसिपी की मदद से आपके आलू के पापड़ क्रिस्पी बनेंगे और कटेंगे भी नहीं। चलिए बताते हैं आलू के पापड़ को बनाने का तरीका

सामग्री- आलू, लाल मिर्च, जीरा, नमक स्वादानुसार, कॉर्न फ्लोर या साबुदाना, गर्म पानी, पन्नी, सरसों का तेल।

आलू का घोल

पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू कस लेना है। आलू को कद्दूकस से कस लें और साफ पानी से धोकर रखें। फिर भगोने में 3 कप पानी खौलने के लिए चढ़ाएं। जब पानी खौल जाए, तब इसमें आलू को उबलने के लिए डाल दें। साथ ही स्वादानुसार नमक, जीरा, लाल मिर्च साबुदाना या फिर कॉर्न फ्लोर मिक्स कर दें। इन दोनों में से कोई भी चीज मिक्स करने पर पापड़ कटेंगे-फटेंगे नहीं और क्रिस्पी भी बनेंगा। फिर 10-15 मिनट में आलू उबलकर पक जाएंगे। इसके बाद आपको इस घोल को दाल वाली कल्छुल के साथ चलाते हुए गाढ़ा कर लेना है। ये पहले से गाढ़ा हो जाएगा लेकिन इसे चलाकर आप और गाढ़ा कर सकते हैं।

पापड़ बनाएं

फिर आप साफ जगह पर एक ट्रांसपेरेंट पन्नी बिछाएं और कल्छुल की मदद से ही गोल शेप में पापड़ बनाएं। अपने हिसाब से आप पापड़ का साइज छोटा या बड़ा कर सकती हैं। बस फिर 2-3 दिन तक अच्छी धूप में पापड़ को सुखा लेना है और आपके पापड़ कुरकुरे होकर सूख जाएंगे। फिर आप इन्हें गर्म तेल में तलें और खाएं। इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए बड़े काम की है ये ट्रिक, साफ होगा चिपचिपापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।