किचन का एग्जॉस्ट फैन हो गया काला-चिपचिपा, बिना रगड़ें होगा साफ, बस अपनाएं 1 आसान ट्रिक how to clean kitchen exhaust fan grease without removing tricks in hindi, खाना - Hindustan
More

किचन का एग्जॉस्ट फैन हो गया काला-चिपचिपा, बिना रगड़ें होगा साफ, बस अपनाएं 1 आसान ट्रिक

किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन का काम होता है, धुएं को बाहर निकालना। इस काम को करते हुए एग्जॉस्ट फैन खुद काफी गंदा, काला, चिपचिपा हो जाता है। अगर आपका एग्जॉस्ट फैन भी गंदा हो चुका है, तो साफ करने के लिए आसान ट्रिक अपनाएं।

Sun, 25 Jan 2026 08:34 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
किचन का एग्जॉस्ट फैन हो गया काला-चिपचिपा, बिना रगड़ें होगा साफ, बस अपनाएं 1 आसान ट्रिक

किचन में खाना पकाते-पकाते आस-पास लगी चीजें गंदी और चिपचिपी हो जाती है। ऑयली फूड का चिपचिपापन कभी किचन के कैबिनेट में लग जाता है, तो कभी एग्जॉस्ट फैन को गंदा कर देता है। एग्जॉस्ट फैन किचन में भरे हुए धुएं, छौंके की महक, भस को कम करने में काफी मदद करता है। आज भी कई घरों में चिमनी की जगह एग्जॉस्ट फैन लगा हुआ है लेकिन तेल वाले आइटम और गंदगी से इसके फैन चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं। फिर इनकी हवा भी धीमी पड़ जाती है। अगर आपके घर के एग्जॉस्ट फैन भी स्लो काम करने लगे हैं, तो उन्हें अब सफाई की जरूरत है। इनकी सफाई करने के लिए आपको ज्यादा जूझना नहीं पड़ेगा, बस 1 ट्रिक की मदद लेनी है। चलिए बताते हैं सफाई करने के टिप्स-

क्लीनिंग टिप्स-

गर्म पानी-डिटर्जेंट

सबसे पहले आपको गुनगुने-गर्म पानी में डिटर्जेंट या फिर लिक्विड वॉश को घोलना है। अब कोई पुराना लेकिन साफ कपड़ा लें और उस पर इस पानी को लगाकर फैन साफ करें। ऐसा करने से फैन पर बैठी गंदगी-जाला-कालापन दूर हो जाएगा। गर्म पानी ब्लेड्स में हो रहा चिपचिपापन साफ कर देगा और पंख बिल्कुल साफ हो जाएंगे।

नींबू-बेकिंग सोडा

फिर आपको एक बाउल में नींबू का रस बेकिंग सोडा पाउडर और जरा सा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को स्क्रबर पर लगाकर फैन की सफाई करें। इससे आपके एग्जॉस्ट फैन पर लगी सारी गंदगी, धूल, ग्रीस, कालापन साफ हो जाएगा। बेकिंग सोडा मैल-चिपचिपेपन को काट देता है और चीजों को साफ कर देता है।

साफ कपड़ा

जब आप दोनों तरीकों से फैन को साफ कर लें, फिर साफ-सूखा कपड़ा लेकर उसे पोछ दें। एग्जॉस्ट फैन को अच्छे से पोछ लें, खासतौर पर मेन मशीन वाली जगह। पानी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। 10-15 मिनट में इसका पानी सूख जाएगा और फिर आप चला सकते हैं। इस तरह से आपका एग्जॉस्ट फैन बिल्कुल नए जैसा साफ हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिशवॉशर में बर्तन लगाने और धोने का सही तरीका क्या है, यहां जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।