होली स्पेशल: दूध में सूजी घोलकर बनाएं रसीले मालपुआ, इस ट्रिक से बनेंगे फूले-फूले और क्रिस्पी! Holi Special Soft Inside Crispy Outside Follow This Easy Recipe to Make Perfect Malpua, रेसिपी - Hindustan
More

होली स्पेशल: दूध में सूजी घोलकर बनाएं रसीले मालपुआ, इस ट्रिक से बनेंगे फूले-फूले और क्रिस्पी!

मालपुआ की रेसिपी तो सिंपल है लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सामग्री भी अगर ऊपर-नीचे हो जाए तो मालपुआ सॉफ्ट नहीं बनते, कभी ज्यादा तेल पी जाते हैं। आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे फॉलो करेंगी तो होली पर एकदम परफेक्ट मालपुआ बना लेंगी।

Tue, 24 Feb 2026 07:14 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
होली स्पेशल: दूध में सूजी घोलकर बनाएं रसीले मालपुआ, इस ट्रिक से बनेंगे फूले-फूले और क्रिस्पी!

होली का त्यौहार सिर्फ रंगों और मस्ती का ही नहीं है, बल्कि इस दिन खाने में ऐसे-ऐसे स्पेशल पकवान बनते हैं जिनका स्वाद लोगों के दिल में बसता है। मालपुआ भी होली पर बनने वाली खास डिशेज में से एक है। ये एक पारंपरिक मीठा पकवान है, जिसे सूजी और मैदा से बनाया जाता है। सौंफ, इलायची की खुशबू, दूध का रसीलापन और चीनी की मिठास, मालपुआ को और भी खास बनाती हैं। मालपुआ की रेसिपी तो सिंपल है लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सामग्री भी अगर ऊपर नीचे हो जाए तो मालपुआ सॉफ्ट नहीं बनते, कभी ज्यादा तेल पी जाते हैं, तो कभी इनमें वो स्वाद नहीं आ पाता। आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे फॉलो करेंगी तो होली पर एकदम परफेक्ट मालपुआ बना लेंगी, भले ही पहली बार बना रही हों।

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

होली पर स्पेशल मालपुआ बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - मैदा (1 कप), सूजी (आधा कप), चीनी (आधा कप), दूध, ताजी मलाई (1 कप), केला, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और किशमिश, इलायची पाउडर, सौंफ और तलने के लिए तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Holi: मावे में सूजी मिलाकर बनाएं हलवाई जैसी गुजिया, ना फटेंगी और रहेंगी खस्ता!

होली पर बनाएं रसीले मालपुआ, फॉलो करें ये रेसिपी

रसीले और फूले-फूले मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले इसका घोल तैयार कर लें। एक बाउल में मैदा, सूजी और चीनी लें। साथ में थोड़ी सी ताजी मलाई मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए एक गाढ़ा सा घोल बना लें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि गुठलियां ना रहें। अब इस घोल को ढककर लगभग 3 घंटे के लिए छोड़ दें।

3 घंटे बाद सूजी फूल जाएगी और ये घोल काफी गाढ़ा सा हो जाएगा। इसलिए थोड़ा सा दूध मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। घोल थोड़ा गाढ़ा ही रखना है। अब एक पका हुआ केला अच्छे से मैश कर लें (फोड़ लें) और इसमें मिला दें। फिर कुछ ड्राई फ्रूट्स काटकर एड कर दें जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश भी। खुशबू और फ्लेवर के लिए इसमें इलायची पाउडर और थोड़ी सी सौंफ भी एड जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजिया के लिए घर पर ही बना रहीं दूध से मावा तो जरूर देखें ये टिप्स, कम समय लगेगा
ये भी पढ़ें:काजू की शेप में बनाएं सूजी के खस्ता और परतदार नमकपारे, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। आप चाहें तो तेल में सीधा घोल डालकर भी मालपुआ बना सकती हैं। लेकिन अगर परफेक्ट गोल शेप चाहिए तो एक छोटी सी ट्रिक फॉलो करें। अगर आपके पास कोई छोटी सी प्लेट है, तो उसे तेल में हल्का गर्म कर लें। उसमें गर्म तेल के साथ थोड़ा सा मालपुआ का घोल डालें और इसे गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। इस ट्रिक से एकदम गोल और फूले-फूले मालपुआ बनकर तैयार होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।