गुजिया के लिए घर पर ही बना रहीं दूध से मावा तो जरूर देखें ये टिप्स, कम समय में बनेगा दानेदार खोया! Holi Special Make Fresh Mawa at Home with milk Smart Tricks to Save Time and Get Perfect Texture, खाना - Hindustan
More

गुजिया के लिए घर पर ही बना रहीं दूध से मावा तो जरूर देखें ये टिप्स, कम समय में बनेगा दानेदार खोया!

Tips to Make Mawa: अगर आप भी घर पर ही मावा बनाने की सोच रही हैं, तो ये टिप्स आपके काफी काम आ सकती हैं। इस तरह आपका मावा एकदम हलवाइयों जैसा बनकर तैयार होगा और टाइम भी बहुत ज्यादा नहीं लगेगा। आइए जानते हैं पूरी विधि।

Mon, 23 Feb 2026 10:37 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गुजिया के लिए घर पर ही बना रहीं दूध से मावा तो जरूर देखें ये टिप्स, कम समय में बनेगा दानेदार खोया!

होली का त्यौहार आने वाला है और इन दिनों घर-घर में ढेर सारी मिठाइयां बनाना शुरू हो जाती हैं। इन सभी मिठाइयों में एक चीज जरूर डलती है, वो है खोया यानी मावा। गुजिया, लड्डू, बर्फी कुछ भी बना रही हों, मावा तो जरूर ही पड़ता है। अब बाजार से मावा लाने का तो सवाल ही नहीं उठता क्योंकि आजकल बाजार में मिलावटी खोया खूब आता है। ऐसे में एक ही ऑप्शन बचता है कि घर पर ही दूध ले कर मावा तैयार कर लें। ये प्रॉसेस थोड़ा लंबा जरूर होता है लेकिन कम से कम शुद्ध खोया जरूर मिल जाता है। अगर आप भी घर पर ही मावा बनाने की सोच रही हैं, तो ये टिप्स आपके काफी काम आ सकती हैं। इस तरह आपका मावा एकदम हलवाइयों जैसा बनकर तैयार होगा और टाइम भी बहुत ज्यादा नहीं लगेगा। आइए जानते हैं पूरी विधि।

फटाफट बनाएं दूध से मावा, फॉलो करें ये टिप्स

  • खोया बनाने में काफी समय लग जाता है। खासतौर से अगर आप एक साथ ढेर सारे दूध का मावा बना रही हैं तो टाइम ज्यादा लग सकता है। ऐसे में आप दो बर्तनों का इस्तेमाल कर सकती हैं। दो लीटर दूध है तो दो बर्तनों में एक-एक लीटर दूध कर लें और साथ में गैस पर चढ़ा दें, काफी सारा समय बच जाएगा।
  • जिस भी कढ़ाही या पतीले में मावा बना रही हैं, उसमें थोड़ा सा पानी डालें और पूरे बर्तन को अच्छे से गीला कर लें। इसके बाद ही दूध डालें, इससे दूध बर्तन पर जल्दी लगेगा नहीं।
  • मावा बनाने के लिए कढ़ाही थोड़ी बड़ी ही इस्तेमाल करें। इससे दूध को लगातार चलाने में आसानी होती है और बड़ी कढ़ाही में मावा भी जल्दी बन जाता है।
  • गैस की फ्लेम को थोड़ा हाई रखें और दूध में एक उबाल आने दें। इस दौरान बीच-बीच में दूध को चलाती रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Holi: मावे में सूजी मिलाकर बनाएं हलवाई जैसी गुजिया, ना फटेंगी और रहेंगी खस्ता!
  • एक बार दूध में उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को मीडियम कर दें ताकि दूध बार-बार उफनता ना रहे। दूध को लगातार चलाते रहना जरूरी है। इस दौरान बर्तन के साइड-साइड में जो मलाई आती रहे, उसे रिमूव करते हुए दूध में डालती जाएं।
  • लगभग आधा घंटे पकने के बाद जब दूध भूत गाढ़ा हो जाए और मावा बनने को आ जाए, तो गैस की फ्लेम एकदम धीमी कर दें। इस दौरान गैस की फ्लेम बिल्कुल भी तेज नहीं होनी चाहिए। अगर दो बर्तनों में मावा बना रही हैं तो अब दोनों बर्तनों का दूध एक ही बर्तन में कर दें।
  • जैसे ही मावा बनाने लगेगा उस दौरान इसे लगातार चलाते रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस दौरान इसके बर्तन में चिपकने का डर रहता है। ये थक्केदार हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। ठंडा होने पर ये जम जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए आटा कैसे गूंथे? शेफ रणवीर ने बताया सही तरीका!
ये भी पढ़ें:सिर्फ आलू नहीं, होली से पहले बनाकर रख लें ये 8 तरह के पापड़, लगते हैं खूब टेस्टी

कितने दूध में कितना मावा बनता है?

अगर दूध एकदम प्योर और गाढ़ा है, तो इसका चौथाई भाग मावा आसानी से बन जाता है। बाजार से पैकेट वाला दूध ले रही हैं, तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। अगर दो लीटर दूध ले रही हैं तो लगभग आधा किलो से थोड़ा ज्यादा मावा बन जाएगा।

(Images Credit: Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।