होली स्पेशल : नॉन-वेज के शौकीनों के लिए घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल देसी चिकन करी, ये है रेसिपी holi special recipe know how to make dhaba style desi chicken curry recipe for non veg lovers, रेसिपी - Hindustan
More

होली स्पेशल : नॉन-वेज के शौकीनों के लिए घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल देसी चिकन करी, ये है रेसिपी

Desi Chicken Curry Recipe : अगर आप होली पर घर आए नॉन वेज लवर मेहमानों को लंच पर कुछ जायकेदार बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो यह ढाबा स्टाइल देसी चिकन करी की रेसिपी आपके लिए ही है।

Tue, 3 March 2026 08:36 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
होली स्पेशल : नॉन-वेज के शौकीनों के लिए घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल देसी चिकन करी, ये है रेसिपी

Desi Chicken Curry Recipe For Holi Party : त्योहारों का मौसम हो और रसोई से लजीज व्यंजनों की खुशबू घर को ना महकाए, ऐसा भला कैसे हो सकता है? रंग और खुशी के इस पर्व 'होली' पर अगर आप घर आए नॉन वेज लवर मेहमानों को लंच पर कुछ जायकेदार बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो यह ढाबा स्टाइल देसी चिकन करी की रेसिपी आपके लिए ही है। सरसों के तेल में भुने मसालों की महक के साथ पकाए गए चिकन की सॉफ्टनेस वाली इस रेसिपी की हर बाइट में आपको असली देसी स्वाद चखने को मिलेगा। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाई जाती है ढाबा स्टाइल लटपटी देसी चिकन करी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली का 'हैंगओवर' उतारें चुटकियों में, जानें बॉडी को डिटॉक्स करने के 9 सही तरीके

देसी चिकन करी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री

चिकन मैरीनेट करने के लिए

-2 किलो चिकन (डेढ़ इंच के टुकड़ों में कटा हुआ)

-2 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर

-2 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

-1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

-1 छोटा चम्मच नमक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भटूरे नहीं फूलते या छोले रह जाते हैं सख्त? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 चूक

चिकन करी बनाने के लिए

-6 बड़े चम्मच सरसों का तेल

-1 छोटा चम्मच जीरा

-3-4 साबुत लौंग

-1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च

-1 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा

-2 जावित्री की कलियां

-2 तेजपत्ता

-1 कप बारीक कटा हुआ लाल प्याज

-1 छोटा चम्मच नमक (या स्वादानुसार)

-1 छोटा चम्मच चीनी

-1 कप बारीक कटे हुए टमाटर

-3-4 हरी मिर्च (बीच से कटी हुई)

-2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म होने वाला है गोभी का सीजन, ये हैं फूलगोभी को स्टोर करने के 8 आसान तरीके

चिकन करी के लिए ऐसे करें चिकन को मेरिनेट

देसी चिकन करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को मैरीनेट करें। इसके लिए चिकन को पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद धुले हुए चिकन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस और नमक को एक बड़े कटोरे में डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि चिकन पर मैरीनेट की परत चढ़ जाए। अब मैरीनेट किए हुए चिकन को 30 मिनट ढककर अलग रख दें।

देसी चिकन करी बनाने का तरीका

देसी चिकन करी बनाने के लिए सबसे पहले लौंग, दालचीनी, काली मिर्च और जावित्री को ओखली में डालकर हल्का कूट लें। इसके बाद एक पैन में मीडियम-तेज आंच पर तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, जीरा, कूटे हुए मसाले और तेज पत्ता डालकर 4-5 सेकंड तक भूनें। इसके बाद पैन में प्याज, नमक और चीनी डालकर प्याज के सुनहरा भूरा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।

अब इस स्टेज पर मैरीनेट किए हुए चिकन को पैन में डालकर 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक और पकाएं। अब पैन में 1 कप पानी डालकर आंच को मीडियम-लो करके पैन को ढक्कन से ढककर चिकन के नरम और पूरी तरह पकने तक (40-45 मिनट) बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं। अगर आपको पतली ग्रेवी पसंद है तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं। चिकन ग्रेवी के पकने पर धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम चावल या रोटी के साथ परोसें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।