नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है तो बना लें पालक का चीला, फटाफट सीख लें रेसिपी Healthy and tasty Quick Palak Besan Chilla Recipe Protein Rich Breakfast option, रेसिपी - Hindustan
More

नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है तो बना लें पालक का चीला, फटाफट सीख लें रेसिपी

Healthy Breakfast Recipes: अगर आप कोई हेल्दी और फटाफट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो पालक का चीला परफेक्ट रहेगा। सुबह नाश्ते से ले कर शाम की छोटी भूख तक, हल्का-फुल्का चीला बढ़िया रहता है। बच्चे भी शौक से इसे खा लेते हैं। 

Thu, 5 Feb 2026 06:09 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है तो बना लें पालक का चीला, फटाफट सीख लें रेसिपी

सर्दियों में हरा-भरा पालक बाजार में खूब आता है। इससे साग, पराठे-पूड़ी और रोल जैसी कई डिशेज बनती हैं। लेकिन अगर आप कोई हेल्दी और फटाफट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो पालक का चीला परफेक्ट रहेगा। सुबह नाश्ते से ले कर शाम की छोटी भूख तक, हल्का-फुल्का चीला बढ़िया रहता है। बच्चे भी शौक से इसे खा लेते हैं। इतना ही नहीं, बेसन-पालक का चीला प्रोटीन से भरपूर, कई विटामिन, आयरन और पोषक तत्वों का सोर्स भी है। यानी टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। बनाना बेहद ही सिंपल है। ये वाली रेसिपी फॉलो करेंगी तो स्वाद और भी ज्यादा आएगा।

पालक चीला बनाने के लिए सामग्री

पालक का टेस्टी और हेल्दी चीला बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - बेसन (1 कप), बारीक कटा हुआ पालक (1 कप), हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन (1/4 चम्मच), बारीक कटी हुई प्याज (1), हरी मिर्च (2-3), सफेद तिल (1 चम्मच) और तेल या देसी घी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई भी पराठा बना रहीं तो 1 चम्मच ये मसाला मिला दें, ढाबे जैसा टेस्ट आएगा!
ये भी पढ़ें:खूब खस्ता और कुरकुरी बनती है मूली-सूजी की पापड़ी, चाय के साथ खा कर मजा आ जाएगा!

ऐसे बनाएं पालक का हेल्दी और टेस्टी चीला

पालक का चीला फटाफट बनने वाली रेसिपी है, जो काफी टेस्टी लगती है और हेल्दी भी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें, इसमें अपने स्वादानुसार हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा अजवाइन डालकर मिक्स करें। अब थोड़ा पानी मिलाते हुए एक घोल बना लें, ध्यान रखें इसमें गुठलियां ना पड़ें।

इसके बाद बारीक कटा हुआ फ्रेश पालक इस बैटर में एड करें। चीले में टेस्ट और क्रंच के लिए बारीक कटी हुई प्याज भी मिला दें। घरवाले तीखा पसंद करते हैं तो दो-तीन हरी मिर्च काटकर डाल सकती हैं। साथ में आधा या एक चम्मच सफेद तिल भी एड कर लें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। ध्यान दें पालक चीले का बैटर आपको नॉर्मल चीले से थोड़ा गाढ़ा ही रखना है।

अब नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा ऑयल डालें, फिर चीले के बैटर को उसपर स्प्रेड कर दें। इसके बाद चीले को ढककर अच्छे से कुक कर लेना है। जब ये नीचे की तरफ से अच्छी तरह पक जाए तो इसे पलटकर दूसरी साइड से पका लें। पलटने से पहले दूसरी साइड पर भी हल्का तेल लगा लें। इससे चीला काफी क्रंची बनता है। अब इसे हरी चटनी, अचार या गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।