Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीchristmas 2025 dessert ideas make chocolate milk pudding in just 30 minute
क्रिसमस के मौके पर बनाएं चॉकलेटी सॉफ्ट मिल्क पुडिंग, आधे घंटे में हो जाएगा तैयार
How to make pudding: क्रिसमस या न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कर रहीं और बच्चों के लिए कुछ चॉकलेटी डेजर्ट बनाकर तैयार करना है तो ये सबसे आसान तरीके से बन जाने वाली मिल्क चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी को नोट कर लें।
Wed, 24 Dec 2025 02:59 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

25 दिसंबर को बच्चों को सरप्राइज करना है। या, फिर बच्चों के साथ उनके फ्रेंड्स को पार्डी दे रहीं। केक के अलावा टेस्टी, इजी और चॉकलेटी डेजर्ट बनाना चाहती हैं तो फटाफट बनाने वाली इस चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी को नोट कर लें। कम समय में और बहुत ही कम सामग्री में ये पुडिंग बन जाएगी। जिसे खाकर बच्चे जरूर खुश होंगे। तो बस नोट कर लें आधे घंटे में तैयार हो जाने वाली चॉकलेट पुडिंग रेसिपी।
चॉकलेट मिल्क पुडिंग की सामग्री
तीन कप दूध
एक चौथाई कप चीनी
छोटा कप एक फ्रेश क्रीम
एक छोटा कप कॉर्नफ्लोर
एक छोटा कप कोको पाउडर
चॉकलेट पुडिंग बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले दो कप दूध को भगोने में लेकर उबाल लें।
- जब ये ठंडा हो जाए तो इसमे कोको पाउडर एक कप और आधा कप कॉर्नफ्लोर को डालकर अच्छी तरह से मिला दें। जिससे कि इसमे किसी तरह की गांठ ना पड़ें।
- अब भगोने में आखिरी बचा एक कप दूध डालें और गर्म करें। साथ में चीनी भी डाल दें।
- चीनी और दूध उबलने के साथ ही फ्रेश क्रीम भी डालें और साथ ही तैयार मिक्सचर को मिलाएं।
- ध्यान रहे कि मिक्सचर मिलाने के पहले छन्नी लगाकर छान लें। जिससे कि एक भी गांठ ना जाए।
- बस अब इसे धीमी आंच पर गाढ़ा हो जाने दें। कॉर्नफ्लोर की वजह से दूध जल्दी से गाढ़ा हो जाता है।
- मात्र आधे घंटे में पुडिंग का मिक्सचर बनकर तैयार हो जाता है। बस अब इसे फ्रीजर में डालने की तैयार करें।
- बस गैस की फ्लेम को बंद करे किसी बाउल या चौकोर केक टिन में मेल्टेड बटर लगाकर ग्रीस कर लें।
- बस तैयार पुडिंग को इस ग्रीस किए हुए डिब्बे या बाउल में डालकर 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।
- बस बच्चों, बड़े सबको खिलाने के लिए तैयार है टेस्टी, सॉफ्ट मिल्क चॉकलेट। से खिलाकर बच्चों के दिन को बनएं और भी ज्यादा स्पेशल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन