नूडल्स को क्रीमी सॉस मिलाकर बनाएं, बच्चे-बड़े सब चट कर जाएंगे झटपट creamy onion noodles spaghetti pasta recipe for kids, रेसिपी - Hindustan
More

नूडल्स को क्रीमी सॉस मिलाकर बनाएं, बच्चे-बड़े सब चट कर जाएंगे झटपट

Creamy noodles recipe: नूडल्स को हमेशा विनेगर और चिली सॉस डालकर तीखा चटपटा बनाती हैं तो इस बार ये क्रीमी पास्ता वाली रेसिपी को नोट कर लें। जिसे बच्चों के साथ बड़े भी बड़ी ही आसानी से चट कर जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

Thu, 18 Dec 2025 12:38 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
नूडल्स को क्रीमी सॉस मिलाकर बनाएं, बच्चे-बड़े सब चट कर जाएंगे झटपट

नूडल्स को हमेशा सॉस और विनगेर डालकर स्पाइसी बनाकर खिलाते आ रही हैं। तो अब कुछ नया ट्राई करें। दिल्ली फूडीज नाम की फूड व्लॉगर ने क्रीमी स्पेगेटी पास्ता की रेसिपी को शेयर किया है। जिसमे स्पेगेटी को बिल्कुल नए अंदाज में वो बनाते नजर आ रही हैं। आप इस तरह से नूडल्स बनाकर भी बच्चों और बड़ों को सर्व कर सकती हैं। नोट कर लें बिल्कुल आसानी सी ये क्रीमी नूडल्स पास्ता की ये रेसिपी।

क्रीमी नूडल्स पास्ता बनाने की सामग्री

नूडल्स 200 ग्राम

प्याज 5 मीडियम स्लाइस में कटे हुए

4-5 कली लहसुन

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर एक चम्मच

लाल मिर्च कुटी हुई

इटैलियन पास्ता सिजनिंग

पार्मेजान चीज दो चम्मच

फ्रेश क्रीम एक चौथाई कप

पानी

ऑलिव ऑयल

क्रीमी नूडल्स पास्ता बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें और उसमे थोड़ा सा ऑलिव ऑयल और एक चुटकी नमक डालें।
  • पानी गर्म होते ही नूडल्स को डालकर पका लें।
  • हल्का कुक होते ही पानी से निकालकर ठंडे पानी से धो दें। जिससे कुकिंग प्रोसेस बंद हो जाए और सारे नूडल्स खिले-खिले दिखें।
  • अब पैन में तेल गर्म करें और लच्छेदार कटे प्याज को डालकर भूनें।
  • धीमी आंच पर जब प्याज अच्छी तरह से भुनकर बिल्कुल ट्रांसपैरेंट और मुलायम हो जाए तो उसमे काली मिर्च और नमक डालकर पकाएं।
  • जैसे ही प्याज भुनकर सुनहरा होने लगे तो इसमे कटे हुए लहसुन, पार्सले और कुटी लाल मिर्च के साथ इटैलियन सिजनिंग को भी डाल दें।
  • अब नूडल्स पकाते वक्त जो पानी निकला था, उसे डालकर चलाएं और मिक्स करें। जिससे कि प्याज जले नहीं और उसका टेक्सचर बना रहे।
  • अब इसमे पार्मेसॉन चीज और फ्रेश क्रीम डालकर मिलाएं। साथ ही टेस्ट के लिए चिली ऑयल डालें।
  • सबकुछ मिक्स करें और आखिरी में उबले नूडल्स पास्ता को डालकर मिक्स करें।
  • जब ये पूरी तरह मिक्स हो जाए तो क्रीमी, चीज से सराबोर नूडल्स पास्ता गर्मागर्म सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।