how to use leftover suji halwa from kanjak prasad 7 easy sweet recipe you can make कंजकों की पूजा के बाद बच गया है सूजी का हलवा तो बना लें ये 7 मीठी रेसिपी
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकंजकों की पूजा के बाद बच गया है सूजी का हलवा तो बना लें ये 7 मीठी रेसिपी

कंजकों की पूजा के बाद बच गया है सूजी का हलवा तो बना लें ये 7 मीठी रेसिपी

7 Dishes Make With Leftover Suji: कंजकों की पूजा और माता रानी को हलवा पूड़ी का भोग लगाने के बाद प्रसाद में बना सूजी का हलवा ज्यादा मात्रा में बन गया है। जिसे हर साल की तरह इस बार भी फ्रिज में रखकर वेस्ट ना करें और बना लें ये 7 मजेदार रेसिपी, जिसे बच्चे भी चट कर जाएंगे

AparajitaFri, 27 March 2026 12:17 PM
1/8

बचे सूजी के हलवे से क्या बनाएं

कंजकों को खिलाने के लिए घर में हलवा पूड़ी बनी होगी। भोग लगाने के बाद अगर हलवा बच गया और समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या करें। तो आप ये मजेदार और आसानी से बन जाने वाली इन 7 रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। जिसे खाने के बाद लोग भूल जाएंगे कि ये बचे हुए सूजी के हलवे से तैयार की गई है।

2/8

सूजी हलवा केक

सूजी का हलवा बच गया है तो बस इसे मिक्सी के जार में डालें। साथ ही कंडेस्ड मिल्क, दही, वनीला एसेंस, थोड़ी सी सूजी के साथ बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डाल देंगे। और मिक्स करके इसे कुकर में केक की तरह आधे घंटे पकाएं या फिर ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 25-30 मिनट तक पकाएं। बस तैयार हो जाएगा मजेदार सा सूजी केक। इसके ऊपर चॉकलेट लगाकर सर्व करें।

3/8

सूजी के स्प्रिंग रोल

मीठा खाना बच्चे खूब पसंद करते हैं। लेकिन टिपिकल, क्लासिक सूजी का हलवा नहीं खाना चाहते तो आप इस हलवे में चॉकलेट सॉस और चॉकलेट चिप्स डालकर मिक्स करें और स्प्रिंग रोल शीट में लपेटकर फ्राई कर दें। बस तैयार हो जाएगा मजेदार चॉकलेटी स्प्रिंग रोल। मिठास बढ़ाने के लिए इसे चाशनी में भी डाल सकती हैं। टेस्ट चेंज करने के लिए आप न्यूटेला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

4/8

हलवे से बनाएं कस्टर्ड

दूध को उबालकर उसमे बचे हुए सूजी के हलवे को डालें। साथ ही कस्टर्ड पाउडर दूध में घोलकर मिलाएं और मिक्स करें। धीमी आंच पर चलाकर गाढ़ा होने लगे तो बंद कर दें। ऊपर से मनचाहे फ्रूट के साथ सजाएं और सर्व करें।

5/8

सूजी के हलवे से बनाएं बर्फी

बचा हुआ सूजी का हलवा इस्तेमाल करना का ये बेहतरीन और आसान तरीका है। दूध को उबालकर गाढ़ा कर लें। जब ये पककर एक चौथाई रह जाए तो इसमे हलवा डाल दें और मिठास को भी बैलेंस कर दें। साथ में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। जब ये सूखने लगे तो थाली में घी लगाकर ग्रीस कर लें और इस मिक्सचर को पलट कर बर्फी शेप में कट कर दें। ठंडा होने के बाद रेडी हो जाएगी मजेदार मिठाई।

6/8

बचे सूजी के हलवा से बनाएं ठेकुआ

सूजी के बचे हुए हलवे को आटे में मिलाएं और साथ ही घी डालकर मिक्स कर लें। चीनी के घोल से आटे को गूंथे और ठेकुआ का शेप देकर फ्राई करें। तैयार हो जाएगा ठेकुआ।

7/8

सूजी की फिरनी

बचे हुए सूजी के हलवे को दूध में डालकर धीमी फ्लेम पर गाढ़ा कर लें। ऊपर से केसर और इलायची डालें तो बस तैयार हो जाएगी मजेदार सूजी की फिरनी।

8/8

सूजी के हलवे से गुजिया

बचे हुए सूजी के हलवे में थोड़ा मावा और ड्राई फ्रूट्स डालें। आप चाहें तो इन्हें मैदे की पूरी बनाकर स्टफिंग करें और सूजी तैयार कर लें।