माइग्रेन के दर्द में नहीं लेनी पड़ेगी दवा, इस आयुर्वेदिक पोटली से तुरंत मिलेगा आराम!
अगर आपको भी माइग्रेन का इश्यू है, तो आप समझ सकते हैं कि ये कितना पेनफुल होता है। अब पेनकिलर से कुछ देर के लिए राहत तो मिल जाती है, लेकिन इन्हें हर बार लेना भी सही नहीं रहता। ऐसे में आप एक आयुर्वेदिक पोटली बनाकर तैयार कर सकते हैं।

माइग्रेन का दर्द आजकल बहुत कॉमन हो गया है। इसमें सिर के आधे हिस्से में बहुत तेज दर्द होता है, साथ ही उल्टी आना और जी मिचलाने जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। अगर आपको भी माइग्रेन का इश्यू है, तो आप समझ सकते हैं कि ये कितना पेनफुल होता है। इस स्थिति में सारे काम तो रुक ही जाते हैं, साथ ही बहुत असहज महसूस होता है। अब पेनकिलर से कुछ देर के लिए राहत तो मिल जाती है, लेकिन इन्हें हर बार लेना भी सही नहीं रहता। ऐसे में आप एक आयुर्वेदिक पोटली बनाकर तैयार कर सकते हैं। जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने एक पोस्ट के जरिए इसी कमाल की पोटली के बारे में बताया है, जो नेचुरली आपके माइग्रेन से दर्द को कम करने में मदद करती है। आइए विस्तार में जानते हैं।
आयुर्वेदिक पोटली देगी दर्द से राहत
माइग्रेन का दर्द अक्सर बना रहता है, तो हर बार पेन किलर का सहारा लेना सही नहीं है। इसकी जगह आप एक आयुर्वेदिक पोटली बनाकर तैयार कर सकते हैं, जिससे सिकाई करने पर आपको काफी राहत मिलेगी। न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता बताती हैं कि इस पोटली का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। माइग्रेन के दर्द से राहत देने के अलावा ये स्ट्रेस, टेंशन, साइनस कंजेशन और हर तरह के सिरदर्द में काफी फायदा करती है।
ऐसे बनाएं ये आयुर्वेदिक पोटली
ये आयुर्वेदिक पोटली बनाने के लिए आपको अपनी रसोई में रखे कुछ साबुत मसाले चाहिए। जैसे- 2 चम्मच अजवाइन, 4-5 लौंग, 2 चम्मच सेंधा नमक, 1 चम्मच सौंठ पाउडर और कुछ सूखे तुलसी के पत्ते (ऑप्शनल) । इन सभी चीजों को एक गर्म पैन में 1 से 2 मिनट के लिए भून लें, जबतक ये गर्म और खुशबूदार ना हो जाएं। अब इन्हें एक सूती कपड़े में लपेटकर एक पोटली सी बनाकर तैयार कर लें।
जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
इस पोटली का इस्तेमाल करने से पहले इसे एक पैन या लोहे के तवे पर रखकर हल्का सा गर्म कर लें। ध्यान रहे इसे ज्यादा तेज गर्म नहीं करना है। अब इसे हल्का दबाते हुए घुमा-घुमाकर अपने माथे, कनपटी, गर्दन के पिछले हिस्से और साइनस एरिया ( नाक और भौंह) के ऊपर सिकाई करें। ऐसा करते समय गहरी सांस लें, ताकि अजवाइन और लौंग आपके ब्लॉक्ड चैनल्स को खोलने में मदद करें। आपको तुरंत आराम महसूस होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन