Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपी10 minute quick recipe to make gajar ka halwa shares chef pankaj bhadouria
गाजर घिसे बगैर बन जाएगा हलवा, शेफ पंकज भदौरिया से सीखे 10 मिनट में बनाने का तरीका
Gajar Ka Halwa Without Grating: गाजर का हलवा बनाना झंझटभरा लगता है क्योंकि गाजर को घिसने में बहुत सारा टाइम वेस्ट हो जाता है। तो शेफ पंकज भदौरिया की इस रेसिपी को नोट कर लें। मात्र 10 मिनट में प्रेशर कुकर में गाजर के हलवे की रेसिपी शेयर कर दी।
Sat, 27 Dec 2025 05:11 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

गाजर के हलवे का स्वाद तो खूब भाता है। लेकिन इसे बनाने में बड़ा झंझट लगता है। पहले गाजर को घिसो फिर पकाओ। मतलब, एक लंबा और टाइम टेकिंग प्रोसेस है गाजर का हलवा। अगर आप भी इन झंझटों से बचने के लिए गाजर का हलवा नहीं बनाती हैं तो शेफ पंकज भदौरिया के बताए इस आसान तरीके से बनाकर देखें। मात्र 10 मिनट में कैसे प्रेशर कुकर में आपका टेस्टी गाजर का हलवा बनकर हो जाएगा तैयार। नोट कर लें झटपट बन जाने वाली रेसिपी।
गाजर का हलवा बनाने की सामग्री
गाजर 200 ग्राम
तीन से चार इलायची
एक चौथाई कप देसी घी
काजू 10-12
चीनी
आधा कप दूध
गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से छीलकर धो लें।
- फिर इन्हें छोटे गोल टुकड़ों में काटकर रख लें।
- गैस पर कुकर चढ़ाएं और उसमे एक चौथाई कप देसी घी डालें।
- जब घी हल्का गर्म हो जाए तो उसमे तीन से चार हरी इलायची डाल दें।
- साथ ही स्लाइस में कटे हुए गाजर को भी प्रेशर कुकर में डाल दें।
- अब मीडियम फ्लेम पर गाजर को तीन से चार मिनट के लिए भून लें।
- फिर इसमे आधा कप दूध डालें। प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और दो सीटी आने तक पका लें।
- सीटी आने के बाद गैस बंद कर छोड़ दें। जब कुकर का प्रेशर रिलीज हो जाए तो एक बार गाजर को चेक कर लें कि वो अच्छी तरह से पक गई है या नहीं।
- अब पैन को गर्म करें और उसमे पकी हुई गाजर को डाल दें।
- साथ में एक कप चीनी भी डाल दें और गैस की फ्लेम को मीडियम पर छोड़ दें।
- पोटैटो मैशर की मदद से गाजर को क्रश करें। इससे गाजर पूरी तरह से पिसेगी नहीं और सही टेक्सचर आएगा। साथ ही चीनी भी फ्लेम पर घुलती जाएगी।
- सारी गाजर जब अच्छी तरह से क्रश हो जाए तो चलाएं और फिर इसमे मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- अब मिक्स करते हुए अच्छी तरह से तेज आंच पर भूनें।
- जब ये गाजर तेज फ्लेम पर भूनी जाएगी तो इसका एक्स्ट्रा पानी सोख लेगा।
- फिर इसमे खोवा डालें और मिक्स करें। अच्छी तरह से मिक्स करें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- बस ऊपर से थोड़ा सा खोवा और मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें और सर्व करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन