प्रेगनेंसी में लापरवाही से हो सकती है यूटीआई की समस्या, जानिए बचाव के लिए क्या करें how to prevent yourself from UTI during Pregnancy, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

प्रेगनेंसी में लापरवाही से हो सकती है यूटीआई की समस्या, जानिए बचाव के लिए क्या करें

  • प्रेगनेंसी के दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही से कई समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान यूटीआई की समस्या भी काफी कॉमन है। इससे बचाव के लिए जानिए क्या करें-

Wed, 29 Jan 2025 12:10 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेगनेंसी में लापरवाही से हो सकती है यूटीआई की समस्या, जानिए बचाव के लिए क्या करें

प्रेगनेंसी का समय वैसे तो महिलाएं के लिए काफी खुशी से भरा होता है, लेकिन इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान क‍िसी भी तरह का इंफेक्‍शन, शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। प्रेगनेंसी में लापरवाही से यूटीआई की समस्या हो सकती है। ये मूत्रमार्ग में होने वाला बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन है। जो ई कोलाई बैक्‍टीर‍िया के कारण होता है। महिलाएं प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में इसकी चपेट में आ सकती हैं। इस समस्या से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान करें।

प्रेगनेंसी में यूटीआई की समस्या से बचाव के लिए क्या करें-

1) खूब सारे लिक्वड को डायट में शामिल करें। दिन में छह से आठ गिलास पानी पिएं। इसके अलावा छाछ, नारियल पानी जैसी चीजों को पीएं। चीनी वाले जूस को अवॉइड करें।

2) यूटीआई की समस्या से बचाव के लिए सेक्स से पहले और बाद में पेशाब करें।

3) अगर पेशाब आने पर आप उसे रोकने की कोशिश करती हैं तो ये न करें। क्योंकि लंबे समय तक यूरिन रोकने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब पेशाब आए तो तुरंत बाथरूम जाएं और अपने ब्लैडर को पूरी तरह से खाली कर दें।

4) प्रेगनेंसी में साफ सफाई का खास ख्याल रखना चहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो इंफेक्शन की चपेट में आ सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप रोजाना नहाएं। अगर ठंड के कारण नहीं नहाया जा रहा है तो स्पंज बाथ लें और पूरे कपड़े बदलें।

5) साफ अंडरवियर न पहनने से भी ये दिक्कत हो सकत है। इसलिए हर दिन अपना अंडरवियर बदलें। इसके अलावा मौसम चाहें कोई भी हो सिर्फ सूती अंडरवियर पहनें।

6) यूटीआई की समस्या से बचाव के लिए टाइट-फिटिंग पैंट, लेगिंग्स या पेंटीहोज पहनने से बचें।

7) यूरिन पास करने के बाद टिशू पेपर से आगे से पीछे तक पोंछें और अपने जननांग क्षेत्र को साफ और सूखा रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी में गले की खराश से निपटने के लिए न खाएं दवाई,बस अपनाएं ये घरेलू उपचार
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी का पता लगते ही खाना शुरू करें ये चीजें, हेल्दी बच्चे के लिए हैं जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।