प्रेग्नेंसी में आयरन की गोली लेने का क्या है सबसे अच्छा तरीका, जानें कैसे मिलेगा पूरा फायदा What is the best way to take iron tablets during pregnancy know how to get full benefit, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

प्रेग्नेंसी में आयरन की गोली लेने का क्या है सबसे अच्छा तरीका, जानें कैसे मिलेगा पूरा फायदा

  • प्रेगनेंसी में अगर एक्सपर्ट ने आपको कैल्शियम और आयरन की गोलियां लेने को कहा है तो इन्हें सही तरह से लेना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में जानिए प्रेग्नेंसी में आयरन की गोली लेने का सबसे अच्छा तरीका और किस तरह ये दवा लेने पर पूरा फायदा मिलेगा।

Wed, 2 April 2025 04:09 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेग्नेंसी में आयरन की गोली लेने का क्या है सबसे अच्छा तरीका, जानें कैसे मिलेगा पूरा फायदा

प्रेगनेंसी के दौरान जरा सी लापरवाही से बच्चे और मां दोनों की सेहत पर असर हो सकता है। गर्भावस्था के नौ महीनों में खान पान का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस समय पर सही मात्रा में न्‍यूट्रिएंट्स लेने की जरूरत होती है। इस दौरान आयरन की मात्रा का ख्याल रखना जरूरी होता है। हीमोग्‍लोबिन बनाने के लिए शरीर को आयरन चाहिए होता है, ये रेड ब्लड सेल्स में मौजूद प्रोटीन होता है जो मां और बच्‍चे के अंगों एवं ऊतकों तक ऑक्‍सीजन के फ्लो को बढ़ावा देता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट प्रेगनेंट महिलाओं को आयरन सप्‍लीमेंट लेने की सलाह देती हैं। हालांकि, अक्सर महिलाएं इसे गलत तरह से लेती हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं प्रेग्नेंसी में आयरन की गोली लेने का सबसे अच्छा तरीका और किस तरह ये दवा लेने पर पूरा फायदा मिलेगा।

कैसे लेनी चाहिए आयरन की गोली?

वैसे तो आपको सभी दवाएं एक्सपर्ट के बताए तरीके से ही लेनी चाहिए। रिपोर्ट्स कहती हैं कि आयरन की गोली खाने एक या दो घंटे पहले या बाद में लेनी चाहिए।

आयरन की गोली के साथ क्या पियें?

-आयरन सप्लीमेंट को एक गिलास पानी या फलों के रस के साथ लिया जा सकता है।

- दूध, चाय और कॉफी जैसी ड्रिंक्स से बचें। ये ड्रिंक्स आयरन के अवशोषण में समस्या पैदा कर सकते हैं।

- विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ा सकता है, इसलिए अपने आयरन सप्लीमेंट को विटामिन सी वाले ड्रिंक्स के साथ लें। जैसे कि एक गिलास संतरे का जूस या एक्सपर्ट की सलाह पर विटामिन सी की गोली भी ले सकते हैं।

जानें कैसे मिलेगा आयरन की गोली का पूरा फायदा

- आयरन खाली पेट सबसे बेहतर तरीके से अवशोषित होता है।

- आयरन की गोली लेने के समय या उसके 2 घंटे के अंदर न लें। इसके अलावा दूध या कैफीन युक्त ड्रिंक्स भी न पिएं।

-आयरन और कैल्शियम को एक साथ नहीं लेना चाहिए।

- विटामिन सी से भरपूर खाने की चीजों को खाने से आयरन का अवशोषण बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आयरन की गोली के साथ चाय पीने से होता है नुकसान? जानें एक्सपर्ट्स की राय

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।