बच्चे की होली फोटोज के लिए ट्राई करें ये टॉप 5 AI प्रॉम्प्ट, बिना खर्च के मिलेंगी बेस्ट फोटोज Holi 2026 Top 5 Holi AI prompts for Baby Girl And boy Photo ideas, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

बच्चे की होली फोटोज के लिए ट्राई करें ये टॉप 5 AI प्रॉम्प्ट, बिना खर्च के मिलेंगी बेस्ट फोटोज

AI ने काफी चीजों को आसान बना दिया है अब इसकी मदद से लोग बच्चों और बड़ों की सुंदर और क्रिएटिव फोटो बिना रुपये खर्च किए तैयार कर लेते हैं। होली आने वाली है और ऐसे में बच्चे के कलरफुल फोटोशूट के लिए आप यहां दिए AI प्रॉम्प्ट की मदद लें।

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बच्चे की होली फोटोज के लिए ट्राई करें ये टॉप 5 AI प्रॉम्प्ट, बिना खर्च के मिलेंगी बेस्ट फोटोज

AI के दौर में बहुत चीजें अच्छी हुई हैं। इसके इमेज टूल्स की मदद से लोग क्रिएटिव फोटोज आसानी से तैयार कर रहे हैं। होली आने वाली है और बहुत से लोग अपने बच्चों की सुंदर फोटोज को होली स्पेशल फोटोज में बदल रहे हैं। AI की मदद से अगर आप बच्चे की होली स्पेशल फोटोज बनाना चाहते हैं तो कुछ खास प्रॉम्प्टस जान लें। AI पर फोटोज बनाने के लिए आपको उसके सही तरह से निर्देश देने होते हैं, जिसमें लाइट से लेकर मूड तक आपको शब्दों के जरिए एक्सप्लेन करना होता है। यहां 10 से भी ज्यादा AI प्रॉम्प्टस बता रहे हैं जो होली स्पेशल हैं और बच्चे की फोटो को खास बना सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने जाती हुई ठंड के लिए दी केयरिंग टिप्स, बताया कितने कपड़े पहनाएं

होली स्पेशल फोटोज के लिए AI प्रॉम्प्टस

1) इस फोटो को होली की थीम में बदलें। जिसमें बच्चे के चारों ओर रंग बिखरे होने चाहिए, एक पिचकारी, ढेर सारे गुब्बारे, पानी के गुब्बारे, रंगीन गुब्बारे और बच्चे को कलरफुल कपड़े पहनाएं। बच्चे के फेशियल फीचर्स बदले बिना ऐसा करें।

2) सफेद कपड़े वाली फ्रॉक या कुर्ते को बच्चे को पहनाएं। जिसमें बच्चा होली के रंगों से हल्का रंगा हुआ हो जिसमें गालों पर गुलाबी, हाथों पर नीला और कपड़ों पर पीला रंग होना चाहिए। फोटो में खिले हुए गेंदे और गुलाबों से सजा एक बाहरी बगीचा होना चाहिए। फोटो में सॉफ्ट प्राकृतिक रोशनी, गर्म रंग रखें।

3) होली के दौरान हंसते हुए एक छोटे बच्चे की फोटो बनाएं, जिसमें वह हवा में गुलाल पाउडर उछाल रहा है। गुलाबी, बैंगनी और नारंगी रंग के पाउडर के बादल उसे घेरे हुए हैं। फोटो में बैकलाइटिंग, लेंस फ्लेयर, दीयों और रंगोली से सजा इंडियन फेस्टिवल का माहौल होना चाहिए। फोटो में हाई कंट्रास्ट वाला सिनेमाई लुक रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं? डॉक्टर ने बताए 6 असरदार फूड्स!

4) बच्चे के फेशियल फीचर्स बदले बिना होली के दौरान फूलों की क्यारी पर बच्चे को बैठाएं जिसमें पेस्टल पिंक और लैवेंडर रंग का मिक्स होना चाहिए। चेहरे पर हल्के गुलाबी और सुनहरे शिमर पाउडर की हल्की सी परत हो। कोमल फैली हुई रोशनी, सॉफ्ट त्वचा का रंग, धुंधला फूलों वाला बैकग्राउंड।

5) सफेद फ्रॉक पहने एक छोटी बच्ची, जिसके गाल गुलाबी और पीले रंगों से सजे हों। बच्ची मुंह खोलकर हंसते हुए, दोनों हाथ ऊपर उठाकर पाउडर फेंक रही हो। उसके सिर के ऊपर रंगीन पाउडर ब्लास्ट हो रहा हो। पार्क हल्का धुंधला हो। तेज धूप, स्थिर गति, पाउडर के कण, त्वचा की बारीक बनावट हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार बच्चे के साथ यात्रा: नए पैरेंट्स के लिए जरूरी ट्रैवल टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।