पीडियाट्रिशियन ने बताए बच्चे को फोन या टीवी दिखाने के 5 नियम, पैरेंट्स के लिए जानना जरूरी! 5 Must Screen Time Rules For Kids Parents must know Reveals pediatrician, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

पीडियाट्रिशियन ने बताए बच्चे को फोन या टीवी दिखाने के 5 नियम, पैरेंट्स के लिए जानना जरूरी!

पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम को ले कर कुछ बहुत जरूरी नियम बताए हैं, जिन्हें हर माता-पिता को समझना और अपनाना चाहिए। ये नियम बच्चों को स्वस्थ, एक्टिव और समझदार बनाने में आपकी मदद करेंगे।

Tue, 10 Feb 2026 05:11 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पीडियाट्रिशियन ने बताए बच्चे को फोन या टीवी दिखाने के 5 नियम, पैरेंट्स के लिए जानना जरूरी!

आज के समय में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कई बार पेरेंट्स खुद बच्चों को चुप कराने, खाना खिलाने या व्यस्त रखने के लिए स्क्रीन का सहारा लेते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से स्क्रीन दिखाना बच्चों की सेहत, दिमाग और व्यवहार पर बुरा असर डाल सकता है। बच्चों की आंखें और दिमाग बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए स्क्रीन का सही और सीमित इस्तेमाल बहुत जरूरी है। पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम को ले कर कुछ बहुत जरूरी नियम बताए हैं, जिन्हें हर माता-पिता को समझना और अपनाना चाहिए। ये नियम बच्चों को स्वस्थ, एक्टिव और समझदार बनाने में आपकी मदद करेंगे।

दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन पूरी तरह बंद रखें

डॉ. रवि मलिक के अनुसार दो साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह की स्क्रीन बिल्कुल नहीं दिखानी चाहिए। इस उम्र में बच्चे का दिमाग बहुत तेजी से विकसित होता है। उसे असली दुनिया, लोगों के चेहरे, आवाजें और आसपास की चीजों से सीखने की जरूरत होती है। स्क्रीन देखने से बच्चे की बोलने की क्षमता, कंसंट्रेशन पावर और समझने की कैपेसिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इस उम्र में बच्चे के साथ बात करें, उसे खिलौनों से खेलने दें और उसे अपने आसपास की दुनिया समझने दें।

दो से पांच साल के बच्चों के लिए सीमित स्क्रीन टाइम

डॉ रवि मलिक कहते हैं कि दो से पांच साल की उम्र के बच्चों को दिन भर में एक घंटे से ज्यादा स्क्रीन नहीं दिखानी चाहिए। इस उम्र में बच्चा चीज़ों को समझना और नकल करना सीखता है। अगर वह ज्यादा स्क्रीन देखेगा तो वह खेलना, दौड़ना और दूसरों से बात करना कम कर देगा। स्क्रीन टाइम तय समय पर और सही कंटेंट के साथ ही दें। कोशिश करें कि बच्चा बाकी समय बाहर खेले, अलग-अलग एक्टिविटी करे और परिवार के साथ समय बिताए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों को दें अच्छे संस्कार, डालें ये 10 आदतें जो मजबूत बनाएंगी उनका चरित्र
ये भी पढ़ें:यूपी में मोबाइल की लत ने ली 3 बहनों की जान, एक्सपर्ट ने बताया कैसे छुड़ाएं आदत
ये भी पढ़ें:सोने से पहले बच्चे से कराएं ये 4 लाइन की प्रार्थना, पॉजिटिविटी से बढ़ेंगे आगे!

पांच से बारह साल के बच्चों के लिए बनाएं नियम

डॉ मलिक के अनुसार पांच से बारह साल के बच्चों के लिए दिन में दो घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं होना चाहिए। इस उम्र में पढ़ाई, खेल और आराम का बैलेंस बनाना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा स्क्रीन देखने से बच्चों में चिड़चिड़ापन, आंखों की समस्या और पढ़ाई में ध्यान की कमी हो सकती है। आप बच्चे का रूटीन बनाएं और स्क्रीन को उसी के अनुसार रखें, ना कि स्क्रीन के अनुसार रूटीन चलाएं।

खाने के समय स्क्रीन बिल्कुल ना दें

डॉ. रवि मलिक साफ कहते हैं कि बच्चों को खाना खाते समय स्क्रीन बिल्कुल नहीं दिखानी चाहिए। कई पेरेंट्स बच्चे को मोबाइल दिखाकर खाना खिलाते हैं, लेकिन यह आदत बहुत नुकसानदेह है। इससे बच्चा अपने खाने पर ध्यान नहीं देता और उसे यह भी नहीं समझ आता कि वह कितना खा रहा है। खाने का समय परिवार के साथ बैठकर, बात करते हुए होना चाहिए ताकि बच्चा अच्छी आदतें सीखे।

सोने से पहले और बिना निगरानी स्क्रीन ना दिखाएं

बच्चों को सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन नहीं दिखानी चाहिए। स्क्रीन की रोशनी बच्चे की नींद खराब कर देती है और उसे ठीक से सोने नहीं देती। इसके अलावा बच्चों को अकेले स्क्रीन देखने के लिए कभी ना छोड़ें। हमेशा उनके साथ बैठकर स्क्रीन देखें। इसे को-व्यूइंग कहा जाता है। इससे आपको पता रहता है कि बच्चा स्क्रीन पर क्या देख रहा है और आप उसे सही और गलत की समझ भी दे सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।