मिट्टी के घड़े में भी पनपने लगेंगे कीड़े, सफाई का सही तरीका जरूर जान लें mitti ka matka kaise saaf karen clay pot cleaning tips daily in summer, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

मिट्टी के घड़े में भी पनपने लगेंगे कीड़े, सफाई का सही तरीका जरूर जान लें

How to clean clay pot daily in summer: मिट्टी के मटके में रखा पानी गर्मियों में पीते हैं तो इसकी साफ-सफाई का ध्यान भी जरूर रखें। नहीं तो पानी में बैक्टीरिया पनपेंगे और आपको बीमार बना देंगे। जानें मिट्टी के घड़े को साफ करने का सही तरीका।

Sat, 11 April 2026 07:01 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मिट्टी के घड़े में भी पनपने लगेंगे कीड़े, सफाई का सही तरीका जरूर जान लें

गर्मियों के आते ही ठंडा पानी पीने के लिए लोग मिट्टी का घड़ा खूब खरीदने लगते हैं। इन मटकों में रखा पानी ठंडा तो रहता है कि साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। मिट्टी की सोंधी महक और मीठा टेस्ट अक्सर लोगों को गांव की याद दिला देता है। लेकिन इस मिट्टी के घड़े में पानी रखने के साथ इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप हर रोज इसमे पानी भरकर रख रहे तो अंदर से साफ जरूर करें और मिट्टी के घड़े को साफ करने के लिए भूल से भी साबुन का इस्तेमाल ना करें। जानें मिट्टी के घड़े को साफ करने का ये तरीका।

मिट्टी के घड़े को साफ करने का सही तरीका

साबुन का ना करें इस्तेमाल

चूंकि घड़ा मिट्टी का बना होता है और ये मिट्टी साबुन को सोख लेती है। जिससे साबुन में मौजूद केमिकल भी आपके पानी में घुल सकते हैं। इसलिए मिट्टी के घड़े को साफ करने के लिए कभी भी साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गर्म पानी से करें साफ

मिट्टी के घड़े को हर दो से तीन दिन पर जरूर साफ करें। नहीं तो इसमे बैक्टीरियल ग्रोथ होने लगेगी और गंदे मटके का पानी आपको बीमार बना देगा। घड़े में किसी भी तरह के बैक्टीरिया ना पनपें इसके लिए तीन से चार दिन में एक बार गर्म पानी डालकर इसे साफ करें।

नमक से करें स्क्रब

अंदर से गहरी सफाई के लिए नमक को स्क्रब पैड पर डालें और अंदर से बाहर रगड़ें। स्क्रब करने से नमक इस पर जम रही गंदगी को साफ कर देगा और मटका अंदर से बिल्कुल क्लीन हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में घर बन जाता है तंदूर तो ये 7 तरीके जान लें, नेचुरली ठंडा रहेगा होम

बेकिंग सोडा भी आएगा काम

कभी-कभी बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा को घड़े पर रगड़ें और फिर पानी से साफ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केमिकल से तो नहीं पका है केला! खरीदने से पहले ही ऐसे कर लें पहचान

विनेगर का इस्तेमाल करें

आप चाहें तो मटके की सफाई के लिए व्हाइट विनेगर का भी यूज कर सकती हैं। ये बैक्टीरिया और जर्म्स को किल करेगा। विनेगर को गर्म पानी में डालकर सॉल्यूशन बनाएं और मटके में इस पानी को भरकर आधा घंटा छोड़ दें। फिर साफ पानी से रगड़कर साफ कर दें। मिट्टी के घड़े को इस तरह से साफ करके पानी रखेंगे तो ये पानी बैक्टीरिया फ्री रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।