बिना गुस्सा किए अपमान से निपटने के स्मार्ट तरीके, एटिकेट कोच ने बताए Smart Ways to Respond to Insults with Calm Etiquette Coach Explains
More

बिना गुस्सा किए अपमान से निपटने के स्मार्ट तरीके, एटिकेट कोच ने बताए

हर अपमान का जवाब देना जरूरी नहीं होता। एटिकेट कोच मानिक कौर बताती हैं कि शांति, स्पष्ट सीमाएं और आत्मसम्मान के साथ अपमान को कैसे संभालें- बिना गुस्सा खोए और बिना अपनी ऊर्जा बर्बाद किए।

Fri, 6 Feb 2026 11:37 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना गुस्सा किए अपमान से निपटने के स्मार्ट तरीके, एटिकेट कोच ने बताए

आज के समय में अपमानजनक टिप्पणियां, ताने और नीचा दिखाने वाले शब्द आम हो गए हैं- चाहे वह कार्यस्थल हो, रिश्ते हों या सोशल मीडिया। अक्सर हम तुरंत प्रतिक्रिया देने के दबाव में आ जाते हैं और बाद में पछताते हैं। लेकिन एटिकेट कोच मानिक कौर के अनुसार, असली ताकत हर अपमान का जवाब देने में नहीं, बल्कि अपनी गरिमा और शांति को बचाए रखने में है। जब कोई आपको नीचा दिखाता है, तो लक्ष्य बहस जीतना नहीं होना चाहिए। असली उद्देश्य होता है अपनी सीमाएं तय करना, आत्मसम्मान बनाए रखना और उस व्यक्ति को यह स्पष्ट संकेत देना कि आप असम्मान के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

1. असर को सामने रखें

अगर किसी की बात आपको चुभे, तो शांत तरीके से कहें- 'यह बात ठीक से नहीं आई।' इससे आप बिना आरोप लगाए यह बता देते हैं कि शब्दों का असर क्या हुआ। कई बार सामने वाला अपनी गलती समझ भी जाता है।

2. स्पष्ट सीमा तय करें

सम्मान के बिना संवाद संभव नहीं। ऐसे में आप कह सकते हैं- 'मैं रचनात्मक सुझावों के लिए खुला हूं, लेकिन असम्मान के लिए नहीं।' यह वाक्य आपकी सीमा को साफ करता है और बातचीत की दिशा तय करता है।

3. सामने वाले को सोचने का मौका दें

कभी-कभी लोग अनजाने में कटु हो जाते हैं। ऐसे में पूछें- 'क्या यह बात उपेक्षापूर्ण लगने के इरादे से कही गई थी?' यह सवाल सामने वाले को आत्ममंथन के लिए मजबूर करता है।

4. जरूरत पड़े तो बातचीत से हट जाएं

हर परिस्थिति को संभालना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। अगर अपमान जारी रहे, तो कहना बिल्कुल सही है- 'मैं इस बातचीत से हट रहा/रही हूं।” यह पलायन नहीं, बल्कि आत्म-संरक्षण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कामयाबी, मेहनत और सपनें.. शाहरुख खान की ये 10 बातें बदल देंगी आपकी लाइफ!

5. लहजे को आईना दिखाएं, अपमान को नहीं

आप सामने वाले की भावना को स्वीकार कर सकते हैं, बिना उनके शब्दों को अपनाए- 'मुझे आपकी झुंझलाहट समझ आ रही है, लेकिन यह बोलने का सम्मानजनक तरीका नहीं है।'

6. व्यवहार पर ध्यान दिलाएं

व्यक्ति पर हमला करने की बजाय व्यवहार पर बात करें- 'यह टिप्पणी समाधान से ज्यादा ताना लग रही है।' इससे बात तथ्यपरक बनी रहती है।

7. तथ्यात्मक और संक्षिप्त रहें

कभी-कभी सबसे प्रभावी जवाब होता है- 'यह टिप्पणी जरूरी नहीं थी।' कम शब्दों का असर ज्यादा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गधा-बाघ की कहानी से सीखें बेकार की बहस से बचने की कला

लाइफ टिप: अपमान का सामना करते समय चुप रहना कमजोरी नहीं और प्रतिक्रिया देना मजबूरी नहीं। असली शालीनता और आत्मबल यह जानने में है कि कब बोलना है, कैसे बोलना है और कब खुद को उस माहौल से अलग कर लेना है। जब आप अपनी ऊर्जा और गरिमा की रक्षा करते हैं, तभी आप वास्तव में जीतते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।