गूगल के CEO सुंदर पिचाई की तरह जीवन में हो जाएंगे सफल, उनके 6 नियमों को बांध लें गांठ
गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई की सफलता का राज अक्सर लोग पूछते हैं। उन्होंने मेहनत के साथ कुछ नियमों को भी अपने जीवन में फॉलो किया है। आप भी उन्हें अपना सकते हैं।

जीवन में हर कोई सफलता पाना चाहता है और उसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि कुछ स्मार्ट टिप्स और रूल्स भी आपको सफल बना सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल (Google) और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई का सफल करियर लोगों के लिए मिसाल है। वह साधारण परिवार से हैं और उन्होंने अपनी मेहनत-जुनून के बल पर सफलता हासिल की और अलग नाम बनाया। आज सुंदर पिचाई से लाखों युवा प्रेरित होते हैं और सफल करियर बनाने के लिए जुटे रहते हैं। उन्होंने सफल होने के लिए अपने जीवन में कुछ नियमों को हमेशा फॉलो किया और दूसरों को भी इन्हें अपनाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि आप अगर कुछ नियमों के साथ जिंदगी को जीते हैं और मेहनत करेंगे, तो एक दिन जरूर सफलता आपके कदम चूमेगी। चलिए बताते हैं सुंदर पिचाई के कुछ खास बातों के बारे में-
सुंदर पिचाई के 6 गोल्डन रूल्स क्या हैं-
1- जल्दी फैसले लें
सुंदर पिचाई का कहना है कि जल्दी फैसला लेने का नियम बनाएं। आप मिनटों में बदलती हुई दुनिया में जी रहे हैं, ऐसे में अगर आप जल्दी फैसला नहीं लेंगे, तो कोई और आपकी जगह पर आ जाएगा। फैसले गलत-सही हो सकते हैं और गलत होने पर बदले जा सकते हैं लेकिन सही वक्त के इंतजार में आप अच्छे मौके गंवा सकते हैं।
2- बिजी नहीं, प्रभावी बनें
जो लोग हमेशा बिजी दिखते हैं, जरूर नहीं कि वह सफल हो। आप पहले उन कामों को निपटाएं, जिससे प्रोडक्टिव चीजें हो और अच्छे रिजल्ट मिलें। सिर्फ काम करने के लिए काम करते रहना और खुद को थका लेने का कोई फायदा नहीं होता। ये तरीका फोकस और टाइम मैनेजमेंट करना सिखा देगा।
3- काम से प्यार करें
आप वही काम करें, जिसमें आपका दिल-मन लगे। तभी कोई भी काम अच्छे से हो सकता है और किसी एक चीज में परफेक्ट बनकर सफल हो सकते हैं। अपने काम से प्यार करें और पैशन के साथ उसे करने की कोशिश करें।
4- आराम भी जरूरी
सभी कामों के बीच अपने आराम और पर्सनल लाइफ को लेकर नियम बनाएं। आराम और पर्सनल टाइम सभी के लिए जरूरी होता है। सुंदर पिचाई का कहना है कि वह 6 घंटे की नींद जरूर लेते हैं, फिर चाहे जितना भी काम हो।
5- नया सीखें
जिस दिन आपको लगेगा अब कुछ सीखने को नहीं बचा है, वही से आपकी ग्रोथ रुक जाएगी। टेक और सोशल मीडिया के जमाने में आप हर दिन कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें और नई स्किल्स सीखें। इससे आप सफल हो सकेंगे।
6- बड़ी सोच के साथ धैर्य
अपने करियर, सपनों को लेकर बड़ा सोचें और थोड़ा धैर्य रखें। सफलता रातोंरात नहीं मिलती है। उसके लिए काफी मुश्किलें आती हैं और मेहनत लगती है। आप कोई भी फैसला लें और उस पर टिके रहें। सभी सफलता मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन