Induction Vs Infrared: इंडक्शन की जगह इंफ्रारेड चूल्हा घर ला रहे तो जानें कौन है बेहतर
Induction Vs Infrared which is better: मार्केट में एलपीजी क्राइसिस के बाद ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक कुकटॉप खरीद रहे। इंडक्शन के साथ एक और चूल्हा इंफ्रारेड काफी तेजी से बिक रहा। यहां समझें क्या इंडक्शन की बजाय इंफ्रारेड चूल्हा लेना बेहतर होगा?

एलपीजी गैस सिलेंडर पूरी तरह खत्म ना हो जाए इसलिए लोग कुकिंग के लिए दूसरे ऑप्शन खोज रहे। मार्केट में इन दिनों इंडक्शन के अलावा एक और इलेक्ट्रिक चूल्हा मिल रहा 'इंफ्रारेड इलेक्ट्रिक चूल्हा'। इंडक्शन की कमी की वजह से इन चूल्हों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। अगर आप भी इसे खरीदकर घर लाए हैं या खरीदने का प्लान कर रहे तो इन बातों से समझें इंडक्शन या इंफ्रारेड कौन सा चूल्हा है बेहतर?
क्या है इंफ्रारेड इलेक्ट्रिक चूल्हा
इंफ्रारेड चूल्हा भी बिजली से चलने वाला कुकटॉप है। जिसमे इंफ्रारेड लाइट्स या इंफ्रारेड रेडिएशन का इस्तेमाल कर हीट पैदा की जाती है। इसमे हैलोजन लाइट लगी होती है रेडिएंट हीट पैदा करती है और चूल्हे के नीचे लगी लाइट लाल रंग में जलने लगती है। जिससे कुकिंग के लिए रखा बर्तन जल्दी से गर्म हो जाता है। इन दिनों मार्केट में आसानी से इंफ्रारेड वाले चूल्हे मिल जाएंगे।
बर्तनों का झंझट होगा खत्म
दरअसल, इंफ्रारेड चूल्हे को पसंद करने का एक कारण है इसमे सभी बर्तनों पर कुकिंग हो जाती है। जैसे इंडक्शन में केवल मैग्नेट ओरिएंटेड और फ्लैट सरफेस वाले बर्तन ही रखे जा सकते हैं। इंफ्रारेड में एल्यूमिनियम, स्टील, कॉपर के अलावा लोहे के बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं।
क्या खाना बनेगा जल्दी?
इंफ्रारेड चूल्हा और इंडक्शन दोनों ही सेम यूनिट का होने के बाद उतनी ही मात्रा में बिजली खाएगा। बस इंडक्शन में एनर्जी लॉस 10 प्रतिशत होगा तो वहीं इंफ्रारेड में 30-40 प्रतिशत। यानि कि अगर दूध उबालने में इंडक्शन पर पांच मिनट लगेंगे तो इंफ्रारेड पर ये टाइम बढ़कर 8 मिनट हो सकता है।
तो क्या इंफ्रारेड चूल्हा लेना है समझदारी?
अगर आप सोच रहे कि इंफ्रारेड चूल्हे पर चूंकि सारे बर्तनों को आराम से रखा जा सकता है तो इसे लेना समझदारी है तो जान लें कि ये इंफ्रारेड चूल्हा खाना पकाने और इसे बंद करने के लगभग 15-20 मिनट बाद तक गर्म रहता है। जिसकी वजह से किसी का भी हाथ इस सरफेस पर पड़ने से जल सकता है। खासतौर पर जिन घरों में बच्चे और बूढ़ें हैं उन्हें इसे चूल्हे को खरीदने से पहले सोचना होगा।
साथ ही रेडिएंट हीट की वजह से गर्मी के मौसम में किचन का तापमान भी बढ़ जाएगा। जिससे कुकिंग करना मुश्किल होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन