फ्रिज की ढीली रबर से पड़ता है कूलिंग पर असर, चुटकियों में ठीक करने का जान लें हैक how to tighten loose rubber seal of fridge door hack to fix gasket, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

फ्रिज की ढीली रबर से पड़ता है कूलिंग पर असर, चुटकियों में ठीक करने का जान लें हैक

Hack to fix Loose Refrigerator Door Rubber: फ्रिज के दरवाजों पर लगी रबर जो ठंडक को अंदर सील रखने में मदद करती है। कई बार ये रबर ढीली हो जाती है। जिससे फ्रिज पूरी तरह से ठंडा नहीं रह पाता। इस ढीली रबर को टाइट करने का हैक जान लें। 

Wed, 1 April 2026 04:01 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्रिज की ढीली रबर से पड़ता है कूलिंग पर असर, चुटकियों में ठीक करने का जान लें हैक

गर्मियां आते ही फ्रिज का काम भी बढ़ जाता है। लेकिन बार-बार फ्रिज खोलने से कई बार दरवाजे पर लगी रबर ढीली हो जाती है। और, लोगों को पता भी नहीं चलता। अब दरवाजे की रबर ढीली हुई है या नहीं और इसे टाइट करने के लिए कौन सा हैक काम करेगा। ये दोनों ही बातें मिनटों में पता चल जाएंगी। जानें फ्रिज की ढीली रबर पता करने का हैक। साथ ही चुटकियों में ढीली रबर टाइट करने का हैक।

कैसे पता करें कि फ्रिज की रबर हो गई है ढीली

फ्रिज में कूलिंग कम हो गई है और खाने-पीने के सामान खराब हो रहे। तो सबसे पहले पता करें कि कहीं आपके फ्रिज के डोर में लगी रबर तो ढीली नहीं हो गयी। इसे पता करने का तरीका बहुत ही आसान है। फ्रिज के डोर पर एल्यूमिनियम फॉइल या फिर कागज को रखें और डोर को बंद कर दें। अगर बंद डोर से ये कागज या फॉइल आसानी से निकल जा रहा तो इसका मतलब है कि फ्रिज की रबर ढीली हो गई है। जिसकी वजह से फ्रिज में कूलिंग कम हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडक्शन पर रोटी बनती है कड़क तो जान लें कौन सा तवा यूज करना होगा बेस्ट

फ्रिज की रबर को टाइट करने आसान हैक

फ्रिज की रबर ढीली हो गई है तो इसे टाइट करने का हैक बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपको हेयर ड्रायर की जरूरत होगी। फ्रिज की रबर यानि गैस्केट जब ढीली हो जाए तो इसे गर्माहट से दोबारा शेप दिया जा सकता है। क्योंकि ये रबर बार-बार प्रेशर पड़ने की वजह से पिचक जाती है। तो जब रबर पर हेयर ड्रायर की मदद से गर्म हवा डाली जाती है तो ये गर्माहट पाकर फैलती है और दोबारा से अपने शेप में आ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन में यूज हो रहे इन बर्तनों को आज ही कर दें बाहर, हेल्थ के लिए हैं हार्मफुल

सफाई जरूर कर लें।

इसके साथ ही फ्रिज की रबर को सही करने से उसकी सफाई कर लें। किसी ब्रश का कपड़े की मदद से अच्छी तरह से रबर के बीच में फंसी गंदगी को निकाल दें। फिर हेयर ड्रायर चलाकर इसे गर्म करें। इससे फ्रिज की रबर पहले की तरह दरवाजों को चिपकाकर रखेगी और ठंडकर बाहर नहीं निकलने पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।