रंगों की मस्ती में न हो जाएं 'ऊप्स मोमेंट' के शिकार, जानें होली पर क्या पहनें और किससे बचें holi dress guide 2026 know what to wear and what to avoid while playing holi colours to avoid oops moment, फैशन - Hindustan
More

रंगों की मस्ती में न हो जाएं 'ऊप्स मोमेंट' के शिकार, जानें होली पर क्या पहनें और किससे बचें

होली का त्योहार रंग और मस्ती का त्योहार है। लेकिन होली की इस मस्ती के बीच खुद को असहजता से बचाने के लिए आइए जानते हैं होली पर क्या पहनें और क्या पहनने से बचें।

Wed, 4 March 2026 12:03 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
रंगों की मस्ती में न हो जाएं 'ऊप्स मोमेंट' के शिकार, जानें होली पर क्या पहनें और किससे बचें

होली सिर्फ रंगों का हुड़दंग नहीं, बल्कि अपनी पर्सनालिटी को एक बेफिक्र अंदाज में पेश करने का खास मौका भी होता है। लेकिन अकसर देखा जाता है कि लोग होली खेलने के लिए अपने पुराने घिसे-पीटे कपड़े निकालकर पहन लेते हैं। जो उन्हें कई बार 'ऊप्स मोमेंट' का शिकार भी बना देते हैं। जबकि होली खेलने का असली मजा तब आता है जब आपका पहनावा कंफर्ट और स्टाइल का ऐसा तालमेल बिठाए, जिसमें आप रंगों से सराबोर होने के बाद भी 'मेस' दिखने की जगह 'कूल' दिखाई दें। होली के ऐसे परफेक्ट कूल लुक के लिए सही फैब्रिक के साथ स्मार्ट लेयरिंग न सिर्फ रंगों से आपकी स्किन की हिफाजत करती है, बल्कि आपको उस भीड़ से भी अलग खड़ा करती है जो बस सफेद कुर्ते के भरोसे घर से निकली हुई होती है। होली की मस्ती के बीच खुद को असहजता से बचाने के लिए आइए जानते हैं होली पर क्या पहनें और क्या पहनने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुलाल से भी प्यारे हैं बच्चों के ये नाम, हर नाम में मिलेगा रंगों का चुलबुलापन

1. फेब्रिक का चुनाव

लोग अकसर पुराने कपड़े पहनकर ही होली खेलने लग जाते हैं। लेकिन होली मनाने के लिए हमेशा कपड़ों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। होली पर पुराने सिंथेटिक कपड़े (पॉलिएस्टर, नायलॉन) पहनना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि ये गीले होने पर त्वचा से चिपकते हैं, गर्मी सोखते हैं और घर्षण (friction) के कारण एलर्जी, खुजली व रैशेज पैदा कर सकते हैं। पसीने और रंग के साथ मिलकर ये बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं, इसलिए आरामदायक कॉटन (सूती) कपड़े बेहतर हैं।

2. 'डार्क फ्लोरल' प्रिंट्स पहनें

होली खेलने के लिए ज्यादातर लोग सफेद कुर्ता कैरी करना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार सफेद रंग की जगह गहरे रंग के फ्लोरल प्रिंट्स ट्राई करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद रंग के कपड़े गीले होते ही बहुत जल्दी पारदर्शी (transparent) हो जाते हैं। जो देखने में खराब लगने के साथ आपको असहज भी कर सकते हैं। ऐसे में डार्क बेस वाले फ्लोरल प्रिंट्स न सिर्फ होली की फोटो में बहुत 'वाइब्रेंट' लगते हैं, बल्कि इन पर गहरे पक्के रंग भी डिजाइन का हिस्सा लगने लगते हैं। ऐसे कपड़े रंगों से खराब होने के बावजूद कूल लगते हैं। बस एक बात ध्यान रखें कि कपड़ा थोड़ा सा मोटा होना चाहिए ताकि भीगने पर अजीब न दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Quote of the Day: मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाए रखती हैं 5 बातें

3. फुल स्लीव्स और 'टर्टलनेक' का ट्विस्ट

अगर आप चाहते हैं कि होली के रंगों को आपको बाद में त्वचा से रगड़-रगड़कर उतारना न पड़े, तो फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। आजकल स्लीवलेस का जमाना पुराना हो गया है। फुल स्लीव्स न केवल आपको धूप से बचाएंगे बल्कि रंगों का त्वचा से सीधा संपर्क भी कम करेंगे।

4. पुराने डेनिम की जगह 'जॉगर्स' या 'नायलॉन शॉर्ट्स'

गीली जींस भारी होकर नीचे खिसकने लगती है और चलने में दिक्कत पैदा करने लगती है। ऐसे में इसकी जगह स्पोर्ट्स जॉगर्स या अच्छी क्वालिटी के नायलॉन शॉर्ट्स कैरी कर सकते हैं। ये पानी को सोखते नहीं हैं, जल्दी सूख जाते हैं और इनमें भागना-दौड़ना बहुत आसान होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती गाड़ी में क्यों आने लगती है गहरी नींद? थकान नहीं, इसके पीछे छिपी हैं 6 वजह

5. एक्सेसरीज में 'बंदना' या 'बकेट हैट'

बालों को रंगों और गुलाल से बचाने के लिए केवल तेल लगाना काफी नहीं है। एक स्टाइलिश कलरफुल दुपट्टा पगड़ी की तरह बंध सकते हैं या चौड़े किनारों वाली बकेट हैट पहनें। यह आपके लुक को एक 'हिप-हॉप' या 'अर्बन' वाइब देने के साथ स्कैल्प को भी केमिकल से सुरक्षित रखेगा।

6. जूतों में 'क्रॉक्स' या 'पुराने स्नीकर्स' का स्मार्ट इस्तेमाल

चप्पल या सैंडल पहनकर होली खेलना रिस्की हो सकता है क्योंकि फर्श फिसलन भरा होता है। ग्रिप वाले क्रॉक्स (Crocs) या पुराने स्नीकर्स सबसे बेस्ट हैं। ये आपके पैरों के पंजों को रंगों से बचाते हैं और भागते समय अच्छी पकड़ (grip) देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।