नाभि क्यों खिसक जाती है और कहां होता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण और बचाव के तरीके Why does navel displacement happen and how to fix it know from ayurvedic doctor, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

नाभि क्यों खिसक जाती है और कहां होता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण और बचाव के तरीके

कई बार लंबे समय तक पेट से जुड़ी परेशानी जैसे पेट दर्द, कब्ज, भूख की कमी की समस्या हमें बनी रहती है और हम इसका कारण नहीं समझ पाते। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने नाभि खिसकने के बारे में बताया और इसके लक्षण भी गिनाए हैं।

Mon, 12 Jan 2026 08:39 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
नाभि क्यों खिसक जाती है और कहां होता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण और बचाव के तरीके

मानव शरीर का सेंटर और सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है नाभि। आयुर्वेद में कहा जाता है कि नाभि से शरीर की तमाम नसें जुड़ी हुई हैं और ये पाचन तंत्र की मुख्य ताकत होती है। आपने कई बार सुना होगा नाभि खिसक गई या फिर नाड़ा जगह से हट गया। भारी वजन उठाना, एक्सरसाइज करना, खाली पेट रहना, पेट पर चोट लगने के कारण नाभि अपनी जगह से हट जाती है और फिर तमाम दिक्कतें होती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके पास रोजाना ऐसे कई केसेस आते हैं, जिन्हें असल में पता नहीं होता कि उनकी नाभि जगह से खिसक गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि नाभि हटने पर कहां दर्द होता है और इसे वापिस कैसे सही कर सकते हैं।

क्यों खिसक जाती है

जब आप कोई भी भारी वजन उठाते हैं या फिर झुककर कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें ज्यादा मेहनत लगती है। जब नाभि से जुड़ी मांसपेशियां अपनी जगह से हिल जाती है, इसे ही नाभि खिसकना कहते हैं। नाभि अपनी जगह से वैसे देखने में कही नहीं हिलती लेकिन अंदर से नसें इधर-उधर हो जाती हैं।

Why does navel displacement happen

कैसे पता चलेगा नाभि का खिसकना

अगर आपकी नाभि खिसक जाती है, तो कुछ लक्षण ऐसे हैं जो फौरन शरीर में दिखने लगते हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को पेट की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर के अनुसार, अगर नाभि उतरती है, तभी ये लक्षण दिखते हैं। चलिए इनके बारे में बताते हैं-

1- एसिडिटी, पेट में गैस, सीने में जलन की समस्या लंबे समय तक।

2- दस्त या उल्टी की समस्या शुरू होना।

3- बाईं-दाईं तरफ खिसकने पर कब्ज, अपच, भूख की कमी जैसे लक्षण होते हैं।

4- पेट में खिंचाव, नाभि के निचले हिस्से में दर्द, टेढ़ापन जैसी परेशानी।

कैसे सही करें

नाभि खिसकना कोई बड़ी बीमारी नहीं है और न ही इसका पता किसी तरह की जांच से चलता है। बस ये लक्षण है, जिन्हें देखकर डॉक्टर समझ लेते हैं कि नाभि उतर गई है। आप नाभि का खिसकना किसी फिजियोथेरेपिस्ट, आयुर्वेदिक डॉक्टर की मदद से ठीक करा सकते हैं। कई ऐसी एक्सरसाइज होती हैं, जिनसे ये सही हो जाती है। इसके अलावा कुछ चीजें हैं, जो तुरंत करना चाहिए।

- सरसों या नारियल तेल को गुनगुना कर नाभि पर लगाएं और क्लॉकवाइस मसाज करें।

- गर्म पानी की बोतल, बैग लेकर नाभि के किनारे वाले हिस्सों पर 15 मिनट तक सिकाई करें। ऐसा करने से आराम आएगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवजात बच्चे को जन्म के बाद क्यों हो जाती है पीलिया की समस्या? यहां जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।