डॉक्टर की सलाह रखें याद, ‘ घर में अकेले हैं और आ जाए हार्ट अटैक तो क्या करें?’ what to do first thing when you home alone and having heart attack cardiovascular surgeon advice, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

डॉक्टर की सलाह रखें याद, ‘ घर में अकेले हैं और आ जाए हार्ट अटैक तो क्या करें?’

What to do during heart attack when alone: घर में अकेले हैं और अचानक से महसूस हो कि आपको हार्ट अटैक आ रहा तो ऐसे मौके पर क्या करना चाहिए। 25 साल एक्सपीरिएंस वाले इस हार्ट सर्जन की एडवाइज हमेशा रखें याद।

Fri, 30 Jan 2026 02:53 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉक्टर की सलाह रखें याद, ‘ घर में अकेले हैं और आ जाए हार्ट अटैक तो क्या करें?’

How to survive when you get heart attack and you are alone at home: भारत में हार्ट अटैक के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 40 की उम्र के करीब वाले यंग लोगों में ये संख्या 25 से 30 प्रतिशत ज्यादा देखी जा रही है। कई बार तो बगैर चेतावनी के अचानक से हुए हार्ट अटैक में लोगों को जान गंवानी पड़ जाती है। वहीं काफी सारे लोगों को समय पर सही इलाज ना मिल पाना मौत का कारण बन जाता है। ऐसे में दिन पर दिन हार्ट अटैक को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई जा रही है। यूएस के डॉक्टर, कॉर्डियोवस्कुलर सर्जन जर्मी लंदन ने वीडियो शेयर कर बताया है कि घर में अकेले रहने के दौरान अगर हार्ट अटैक आ जाए तो क्या करना चाहिए।

हार्ट अटैक बेहद डरावनी और खतरनाक सिचुएशन होती है। ऐसे वक्त पर पैनिक होने से जिंदगी बचाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर थोड़ी सी सूझबूझ और हिम्मत दिखाई जाए तो इलाज पहुंचने तक खुद को सेफ रखा जा सकता है। 25 साल एक्सपीरिएंस वाले कॉर्डियोवस्कुलर सर्जन डॉक्टर जर्मी लंदन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि अगर हार्ट अटैक के वक्त आप घर में अकेले हों तो क्या करना चाहिए।

इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें

डॉक्टर ने बताया कि सबसे जरूरी है कि जैसे ही आपको हार्ट अटैक की फीलिंग हो और आप घर पर अकेले हो तो फौरन इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर जानकारी दें।

एस्पिरिन टैबलेट को चबाएं

कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि दूसरा काम आपको एस्पिरिन चबाने का करना है। एस्पिरिन टैबलेट को हार्ट अटैक आने पर कभी भी निगलने की कोशिश नहीं करनी है बल्कि इसे दांतो से चबाकर खाना है। ये दवा हार्ट अटैक की तेजी को कम कर सकती है। ये दवा हार्ट अटैक को रोकती नही हैं लेकिन हार्ट अटैक के झटके को कम करती है।

घर के दरवाजों को खोलें

डॉक्टर लंदन ने बताया कि घर में अकेले हैं और हार्ट अटैक आया है तो मदद के लिए लोग आप तक पहुंचे इसके लिए दरवाजों को अनलॉक करें, घर की लाइट जलाएं। बेहतर होगा कि घर के दरवाजों को खोल दें, जिससे इमरजेंसी में लोग मदद के लिए आसानी से आप तक पहुंच सकें।

बैठ जाएं या लेटें

हार्ट अटैक आने पर आप बेहोश होकर गिर सकते हैं। होश खोने पर तेजी से गिरने से सिर पर चोट लग जाती है जो हार्ट अटैक की कंडीशन में खतरनाक होती है। इसलिए जैसे ही असहज महसूस हो और दिक्कत हो फौरन लेट जाएं या बैठ जाएं। जिससे होश खोने पर आप गिरे नहीं और सिर के साथ शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट ना लगे।

फैमिली या दोस्त को फोन करें

जब तक होश में हैं फौरन ऐसे फैमिली मेंबर या दोस्त को फोन करें जो आप तक बिना किसी देरी के पहुंच सके या मदद पहुंचा सके। साथ ही फोन पर उसके साथ लाइन में बने रहे। जिससे कि उसे आपकी सिचुएशन का पता चलता रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध और मेवा खाकर आ सकता है हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बताया 4 छिपे कारण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।