दूध और मेवा खाकर आ सकता है हार्ट अटैक, Preventive Heart Care के डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक के छिपे कारण including milk nuts 4 major hidden cause of heart attack preventive heart care doctor explain, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दूध और मेवा खाकर आ सकता है हार्ट अटैक, Preventive Heart Care के डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक के छिपे कारण

Major Hidden Cause Of Heart Attack: हार्ट अटैक के लिए केवल शराब, सिगरेट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार नहीं होती। प्रिवेंटिव हार्ट केयर SAAOL के डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक के 4 मेजर छिपे हुए कारण।

Sun, 30 Nov 2025 12:26 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दूध और मेवा खाकर आ सकता है हार्ट अटैक, Preventive Heart Care के डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक के छिपे कारण

हार्ट की बीमारी से इंडिया में मरने वालों की संख्या अचानक से बढ़ती जा रही है। पिछले 5 सालों में हार्ट अटैक के 50 प्रतिशत मामले ज्यादा देखने को मिले हैं। जिसके लिए शहरों की बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, घंटों बैठकर दिन बिताने की आदत, डायबिटीज और मोटापा की बढ़ती समस्या सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इन समस्याओं को लेकर जागरुकता फैलाने की जरूरता है। प्रिवेंटिव हार्ट केयर के डॉक्टर बिमल ने हार्ट अटैक के लिए ऐसे ही 4 छिपे कारणों के बारे में बताया है। जो अक्सर लोग इग्नोर करते हैं।

अनहेल्दी ईटिंग

हार्ट अटैक की वजह ब्लड में ट्राईग्लिसराइड की मात्रा का ज्यादा होना होता है। जिसके लिए खराब खानपान जिम्मेदार होता है। खाने में तेल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल, मीट ज्यादा खाना ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। वहीं ज्यादा मात्रा में दूध और नट्स को भी डाइट में लेना कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर को ज्यादातर लोग हल्के में लेते हैं। लेकिन ब्लड प्रेशर हाई होने पर आर्टरीज में सिकुड़न आती है और स्ट्रेन बढ़ता है। जिसकी वजह से हार्ट पर दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

हाई शुगर

ब्लड शुगर हाई रहती है और उसे कंट्रोल करने का कोई खास उपाय नहीं कर रहे हैं तो ये हार्ट अटैक का दूसरा बड़ा कारण होता है। ब्लड में हाई शुगर ब्लॉकेज को तेजी से बढ़ाती है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक आता है। इंडिया डायबिटीज कैपिटल बनती जा रही है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

स्ट्रेस, एल्कोहल और स्मोकिंग

काम का, रिश्तों का स्ट्रेस अक्सर लोगों को रहता है और वो नींद कम लेते हैं। ये वजह हार्ट में स्ट्रेन बढ़ाता है और हार्ट अटैक को न्योता देता है। साथ ही एल्कोहल, स्मोकिंग आर्टरीज में ब्लॉकेज, स्ट्रेन को तेजी से बढ़ाती है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक आने का रिस्क रहता है। इन 4 चीजों को कंट्रोल करने के बाद ही हार्ट अटैक के रिस्क को कम किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।