15 दिनों तक सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें फायदे और कैसे खाएं What happens with your body and gut health if you eat soaked walnuts for 15 days on an empty stomach, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

15 दिनों तक सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें फायदे और कैसे खाएं

अखरोट खाना कई लोगों को पसंद नहीं होता है लेकिन ये ब्रेन शेप जैसा दिखने वाला ड्राई फ्रूट सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, भीगे हुए अखरोट खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

Sun, 19 April 2026 08:42 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
15 दिनों तक सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें फायदे और कैसे खाएं

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, फिर चाहे वह बादाम, काजू हो या अखरोट। दिमाग जैसे आकार में दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट कई लोगों को पसंद नहीं होता है, लेकिन इसे खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अखरोट में कैल्शियम, सेलेनियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व होते हैं। अखरोट खाना दिल, दिमाग और गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है, खासतौर पर अगर आप इसे सुबह खाली पेट भिगोकर खाते हैं। डॉक्टर बादाम-किशमिश की तरह अखरोट भी भिगोकर खाने की सलाह देते हैं और इसके कई अनगिनत फायदे भी हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे क्या हैं और कितना खाना चाहिए?

भीगे अखरोट खाने के 5 जबरदस्त फायदे-

1) हड्डियों को रखें मजबूत

कैल्शियम से भरपूर अखरोट हड्डियों को मजबूत रखता है। जिन लोगों को हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है, उन्हें भीगे हुए अखरोट खाने चाहिए। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो हड्डियों के बीच में लिक्विड को मेंटेन करता है।

2) दिल की सेहत

अखरोट खाने से दिल भी स्वस्थ और हेल्दी बना रहेगा। इसे खाने से ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। अखरोट खाने से दिल मजबूत बना रहता है।

3) याददाश्त बढ़ेगी

दिमाग के आकार में दिखने वाला अखरोट आपके ब्रेन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे न सिर्फ याददाश्त बढ़ेगी बल्कि ये दिमाग के विकास में खास रोल निभाता है। छोटे बच्चों के दिमाग के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है।

4- वेट लॉस करें

फायबर से भरपूर अखरोट आपका वजन भी कम कर सकते हैं, अगर आप इन्हें भिगोकर खाते हैं तो। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो सुबह खाने पर पेट के लिए अच्छा रहता है। वजन कम करने के साथ अखरोट आंतों से बैड बैक्टीरिया को बाहर करते हैं और गुड बैक्टीरिया को बनाते हैं।

5- स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी

भीगे हुए अखरोट खाने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहेगी। विटामिन्स से भरपूर अखरोट आप सर्दी-गर्मी के सीजन में आसानी से खा सकते हैं और एलर्जिक या खांसी-जुकाम से बच सकते हैं। इसके साथ ही भीगे हुए अखरोट डायबिटीज पेशेंट्स भी आसानी से खा सकते हैं, इसमें शुगर नहीं होती है।

अखरोट

6- सेक्स पावर बढ़ाएं

पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाने में भी अखरोट काफी मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है, जो स्पर्म क्वालिटी को बेहतर करता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को खत्म कर देता है। पुरुषों के लिए ये काफी फायदेमंद है। महिलाओं के बेहतर मूड के लिए भी ये बेस्ट ऑप्शन है।

कैसे और कितना खाएं?

2 साबुत अखरोट लें और उन्हें खोलकर 1 कटोरी में भिगोकर रख दें। सुबह पानी हटाकर आप अखरोट खाएं। ध्यान रखें कि सिर्फ 2-3 अखरोट एक दिन में खाएं, ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज एवाकाडो खाने के 14 दिन बाद शरीर में होंगे ये 7 जबरदस्त बदलाव

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।