14 दिन तक रोज एवाकाडो खाया तो शरीर में दिखेंगे ये 5 चौंकाने वाले बदलाव, AIIMS डॉक्टर ने बताए फायदे what happens if you eat avocado daily for 14 days to your body AIIMS trained doctor shares 5 big benefits, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

14 दिन तक रोज एवाकाडो खाया तो शरीर में दिखेंगे ये 5 चौंकाने वाले बदलाव, AIIMS डॉक्टर ने बताए फायदे

एवाकाडो सुपरफूड की लिस्ट में शुमार है और लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है अगर इस फल को 14 दिनों तक लगातार खाते हैं, तो शरीर पर क्या बदलाव होंगे। एम्स के डॉक्टर ने इसके फायदे गिना डाले हैं।

Sat, 18 April 2026 07:28 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
14 दिन तक रोज एवाकाडो खाया तो शरीर में दिखेंगे ये 5 चौंकाने वाले बदलाव, AIIMS डॉक्टर ने बताए फायदे

आजकल अपनी हेल्थ को लेकर लोग काफी सीरियस हो चुके हैं और खराब की जगह अच्छी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। एवाकाडो को सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है और कई जगहों पर इसे बटर फ्रूट भी कहते हैं। लोग एवाकाडो को ब्रेड में मक्खन की तरह लगाकर खाते हैं और कुछ लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं। एवाकाडो को वैसे तो विदेशी फल माना जाता है लेकिन अब इसे भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम में भी उगाया जाता है। एवाकाडो में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस फल में खासतौर पर मोनोअनसैचुरेटेड फैट (Oleic Acid), फाइबर, विटामिन K, E, C, और पोटैशियम होता है।

AIIMS से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आप 14 दिनों तक एवाकाडो खाते हैं, तो शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

एवाकाडो 14 दिन तक खाने से क्या होगा?

1- दिल की सेहत के लिए

अगर आप अपने दिल को मजबूत करना चाहते हैं, तो एवाकाडो खाना शुरू करें। ये फल खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में हेल्प करता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो LDL को कम करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें एवाकाडो खाना चाहिए।

2- ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

एवाकाडो में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को एवाकाडो खाना चाहिए। इससे न सिर्फ बीपी सही रहेगा, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा।

3- बाल-स्किन के लिए फायदेमंद

14 दिनों तक अगर आप लगातार एवाकाडो खाते हैं, तो आपके बाल और स्किन पर कई सुधार दिखेंगे। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है, जो बालों को लंबा-घना और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

4- पाचन के लिए फायदे

एवाकाडो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पेट दर्द, गैस, कब्ज, अपच की समस्या से परेशान लोग भी इस फल को खा सकते हैं। इसे खाने से गट हेल्थ सुधरती है और अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

5- वेट लॉस करें

एवाकाडो अगर आप 14 दिनों तक खा लेते हैं, तो वजन पर भी असर होगा। इसमें फायबर की मात्रा भरपूर होती है, जिससे आपको वेट लॉस करने में आसानी होगी। एवाकाडो में मौजूद तत्व से पेट भरा हुआ लगता है और वजन कंट्रोल में रहता है। इसे खाने से शरीर का अतिरिक्त फैट भी कम हो जाता है।

avocado toast

कैसे खाएं?

वैसे तो एवाकाडो को आप ऐसे भी काटकर खा सकते हैं, ये फल हल्का खट्टा-नमकीन होता है। इसमें मिठास नहीं होती है, इसलिए लोग इसे हेल्दी समझते हैं। एवाकाडो को आप ब्रेड में लगाकर खा सकते हैं या स्मूदी बनाकर पिएं। इस फल को खाने का सही समय सुबह का होता है। नाश्ते या फिर जिम जाने से पहले खाकर जाएं। सही समय पर फल खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिलीवरी में चीरा या टांके ना लगे इसके लिए क्या करें? गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताया

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।