एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज रखता हैं ये सिंपल फूड, यूके के डॉक्टर ने साइंस बेक्ड तरीके से समझाया कैसे uk based doctor share fibre protein rich lentils reduce heart disease cholesterol blood sugar risk of cancer, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज रखता हैं ये सिंपल फूड, यूके के डॉक्टर ने साइंस बेक्ड तरीके से समझाया कैसे

Lentils Have Anti Cancer Properties: यूके के डॉक्टर ने बताया कि इंडियन खाने में खाई जाने वाली दाल ना केवल हार्ट डिसीज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करती है बल्कि इसमे कैंसर रोकने की भी क्षमता मौजूद होती है। डॉक्टर ने समझाया कैसे?

Sun, 29 March 2026 08:25 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज रखता हैं ये सिंपल फूड, यूके के डॉक्टर ने साइंस बेक्ड तरीके से समझाया कैसे

हमारे इंडियन किचन में खाए जाने वाले फूड्स किसी दवा से कम नहीं होते। ढेर सारे न्यूट्रिशन के साथ इन फूड्स में आपको एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल जैसी प्रॉपर्टीज भी मिलती है जो कई रोगों से लड़ने में मदद करती है। हार्ट हेल्थ, गट हेल्थ, ब्लड शुगर से लेकर शरीर में हो रही इंफ्लामेशन को रोकने के साथ ये फूड एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी रखते हैं। इन फूड्स को अगर रोजाना खाया जाए तो शरीर में अंदर से हो रहे बदलाव कुछ समय बाद नजर आने ही लगते हैं। यूके के फिजिशयन ने इंडियन फूड लिस्ट में से एक ऐसी फूड के फायदे शेयर किए हैं जो हार्ट रिस्क से लेकर कैंसर जैसे रिस्क को कम करने में मदद करते हैं।

यूके के डॉक्टर ने शेयर किया हर रोज खाया जाने वाला एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज वाला फूड

इंडियन किचन में एक ऐसा फूड है जो लगभग हर घर में बनता है, वो है दाल, यूके बेस्ड फिजिशियन डॉक्टर करण राजन ने बताया कि अगर दाल को हर रोज के खाने में शामिल किया जाए तो प्रोटीन और फाइबर रिच होने के साथ ही ये दाल हेल्थ के लिए किस तरह से फायदा पहुंचाती है। डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पेज पर दाल खाने के कई फायदे गिनाए हैं। साथ ही बताया है कि कैसे ये कॉर्डियो वस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करती है, गट फंक्शन को इंप्रूव करती और यहां तक कि एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी दालों में होते हैं।

डॉक्टर ने बताया जब आप रोज दाल खाएंगे तो क्या होगा?

डॉक्टर राजन ने बताया कि जब आप रोजाना दाल खाते हैं तो इससे बॉडी में तीन पावरफुल बेनिफिट्स दिखते हैं।

1- 11 प्रतिशत हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।

2- कोलेस्ट्रॉल का लेवल लगभग 8 प्रतिशत तक कम होता है

3- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में इंप्रूवमेंट होती है। और ऐसा केवल एक मील के साथ नहीं होता बल्कि उसके बाद खाने वाले मील के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल में मौजूद फाइबर कोलन के उस हिस्से में पहुंचते हैं जहां पर आमतौर पर फाइबर नहीं पहुंच पाता।

डॉक्टर एक्सप्लेन करते हैं कि जब आप दाल को ब्रेकफास्ट या लंच में खाते हैं तो शरीर का ब्लड शुगर पूरे दिन कंट्रोल रहता है। क्योंकि दाल में रेजिस्टेंस स्टार्च और सॉल्यूएबल फाइबर होता है जो घंटों इंसुलिन सेंसेटिविटी को इंप्रूव करता रहता है।

दाल में मौजूद स्लो फर्मेंटिंग फाइबर के फायदे, डॉक्टर ने समझाया पूरा साइंस

डॉक्टर ने बताया कि दाल में स्लो फर्मेंटिंग फाइबर्स होते हैं। जो फर्मेंट होने से पहले कोलन के पूरे हिस्से में ट्रैवल करते हैं। जबकि ज्यादातर फाइबर के सोर्स, फिर चाहे वो सप्लीमेंट्स की क्यों ना हो उनमे ऐसे कंपाउंड होते हैं जैसे इनलुन जो कोलन के शुरुआती हिस्से में ही फर्मेंट हो जाते हैं। जबकि दाल में मौजूद गैलेक्टूलिगोसैकेराइड्स, फाइबर का एक टाइप कोलन यानी बड़ी आंत के पूरे आखिरी तक पहुंचता है और वहां मौजूद गट बैक्टीरिया को नरिश करने का काम करता है। दाल के फर्मेंट होने का ये लंबा प्रोसेस ओवर ऑल गट हेल्थ को सपोर्ट करने के साथ एंटी कैंसर इफेक्ट को भी बढ़ाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब्ज दूर करने के लिए डॉक्टर ने बताए 3 असरदार फ्रूट

इस तरह कोलन कैंसर होने से रोकती है दाल

डॉक्टर ने पूरे साइंस बेक्ड तरीके से एक्सप्लेन करते हुए समझाया कि दाल में मौजूद गैलेक्टूलिगोसैकेराइड्स फाइबर होते हैं जो धीरे-धीरे फर्मेंट होते हैं और पूरे कोलन की लंबाई में ट्रैवल करते हुए आखिरी छोर तक जाते हैं। और, यहीं वो जगह है जहां पर एक्चुअल में कोलन कैंसर स्टार्ट होता है। लेकिन जब बैक्टीरिया यहां पर फाइबर फर्मेंट करते हैं तो वे ब्यूटिरेट बनाते हैं। ब्यूटिरेट कोलन सेल्स को एनर्जी देता है, इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं और यह सूजन को ठीक वहीं कम करता है जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। दाल में मौजूद गैलेक्टूलिगोसैकेराइड्स प्रीबायोटिक बिफिडोबैक्टीरियम जैसे सही तरह के बैक्टीरिया को न्यूट्रिशन देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया घुटने में दर्द के सबसे कॉमन कारण, केयर है जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।