ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया घुटने में दर्द के सबसे कॉमन कारण, केयर है जरूरी orthopedic surgeon reveals 4 most common cause of knee pain in old age, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया घुटने में दर्द के सबसे कॉमन कारण, केयर है जरूरी

4 Common Cause Of Knee Pain: धीरे-धीरे उम्र बढ़ती जा रही और साथ ही घुटनों के दर्द ने बेहाल कर दिया है। दरअसल इन घुटनों के दर्द कई बार कॉम्प्लिकेटेड नहीं बल्कि बहुत ही सिंपल और हर रोज होता है। जैसे ये चार कारण नी पेन के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। 

Tue, 24 Feb 2026 11:34 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया घुटने में दर्द के सबसे कॉमन कारण, केयर है जरूरी

हड्डियों के डॉक्टर ने बहुत ही कॉमन कारण शेयर किए हैं जो आमतौर पर घुटनों के दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इन कारणों को इग्नोर करते हैं या फिर हल्के में लेते हैं। तभी आगे चलकर जब उम्र बढ़ती है तो घुटने का दर्द भी बढ़ जाता है या होने लगता है। हड्डियों के डॉक्टर अनूप मोहन नायर ने ऐसे ही 5 कारण शेयर किए हैं जो घुटने में दर्द के लिए ज्यादातर जिम्मेदार होते हैं।

लंबे टाइम तक बैठना

आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग फिजिकली एक्टिव नहीं होते। 8-10 घंटे लगातार कुर्सी पर बैठकर बिता देते हैं। जिसका असर घुटनों पर पड़ता है। लगातार इनएक्टिव रहने की वजह से घुटने काफी स्टिफ हो जाते हैं और जब खड़े होकर चला जाए तो घुटने दर्द करने लगते हैं। लगातार यहीं जीवनशैली घुटने के दर्द को बढ़ाती है।

पुरानी चोट

आमतौर पर यंग लोग अपने पैरों में, घुटनों के आसपास लगी चोट को इग्नोर करते हैं। सही दवा और इलाज की मदद से इसे पूरा नहीं ठीक करते। केवल दर्द कम होते ही वो दवा बंद कर देते हैं। जबकि हड्डियों को पूरी तरह से रिकवर होने के लिए सही एक्सरसाइज और दवा की जरूरत होती है। पुरानी चोट में उम्र और समय के साथ दर्द उठता है और घुटने का दर्द बढ़ जाता है।

वजन की वजह से घुटनों में दर्द

ज्यादा वजन होने पर शरीर का पूरा भार पैरों पर आता है। चलते वक्त घुटने मूव करते है और इस पूरे भार को सहते हैं। इंसान जब ज्यादा वजन की समस्या झेलता है तो उसके घुटनों में भी दर्द बढ़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में अकेले हैं और आ जाए हार्ट अटैक तो क्या करें?
ये भी पढ़ें:लंच के बाद नींद और सुस्ती से परेशान हो जाते हैं तो ये सॉल्यूशन अपनाएं

कमजोर मांसपेशियां

शरीर की मसल्स कमजोर हैं तो भी घुटने का दर्द बढ़ जाता है। मसल्स के कमजोर होने के कई कारण होते हैं। कई बार विटामिन डी की कमी, कैल्शियम की कमी होती है। उम्र बढ़ने के साथ मसल्स मास इंडेक्स कम होता है। जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और जरा सी दिक्कत होने पर घुटनों में दर्द बढ़ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने पर भी घुटनों में दर्द बढ़ जाता है क्योंकि इसमे मसल्स घटना शुरू हो जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।