डायबिटीज में ये 4 गलती किडनी को 50% तक कर देती हैं खराब, द्वारका के डायबेटोलॉजिस्ट ने बताया These 4 Diabetes Mistakes Can Damage Your Kidneys by Up to 50 percent, Says Diabetologist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

डायबिटीज में ये 4 गलती किडनी को 50% तक कर देती हैं खराब, द्वारका के डायबेटोलॉजिस्ट ने बताया

डायबिटीज की वजह से किडनी खराब होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। सीनियर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ बृजमोहन अरोड़ा बताते हैं कि ज्यादातर पेशेंट ये गलतियां कर रहे हैं, जिस वजह से उनकी किडनी 50 परसेंट तक खराब हो सकती हैं।

Tue, 16 Dec 2025 09:08 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डायबिटीज में ये 4 गलती किडनी को 50% तक कर देती हैं खराब, द्वारका के डायबेटोलॉजिस्ट ने बताया

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल संबंधी बीमारी है। यानी ये बहुत हद तक आपके खानपान और ओवरऑल लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। आजकल सबसे ज्यादा यही दो चीजें खराब हैं, यही वजह है कि डायबिटीज की बीमारी भी काफी कॉमन हो गई है। अब ये तो आपको पता ही होगा कि शुगर आपके पूरे शरीर पर काफी नेगेटिव असर डालती है। लेकिन क्या आपको पता है डायबिटीज की वजह से किडनी खराब होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। द्वारका के सीनियर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ बृजमोहन अरोड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि ज्यादातर डायबिटीज और किडनी पेशेंट ये गलतियां कर रहे हैं, जिस वजह से उनकी किडनी 50 परसेंट तक खराब हो सकती हैं। आइए विस्तार में जानते हैं।

लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर

सबसे पहली चीज जो ज्यादातर डायबिटीज पेशेंट इग्नोर करते हैं, तो है लंबे समय तक ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना। डॉ बृजमोहन बताते हैं कि बीपी का लंबे समय तक 140/90 mmHg से ज्यादा होना, बहुत गंभीर है। इससे किडनी पर एक्सट्रा दबाव पड़ता है, जिस वजह से उसके डैमेज होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

HBA1C लेवल का लंबे समय तक 7% से ज्यादा होना

अगर आपका HBA1C लेवल लंबे समय तक, 7% से ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर के मुताबिक ये आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल हाई शुगर ब्लड को गाढ़ा बना देती है, जिस वजह से किडनी के अंदर मौजूद छोटे-छोटे फिल्टर डैमेज होने लगते हैं।

ब्लड शुगर लेवल लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहना

डॉ बृजमोहन के मुताबिक फास्टिंग शुगर का लंबे समय 130-140 होना और पोस्ट मील शुगर लेवल 180-200 रहना भी किडनी के लिए काफी नुकसानदायक है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और माइक्रोवैस्कुलर इंजरी का खतरा बढ़ जाता है।

50% तक डैमेज हो सकती है किडनी

डायबेटॉलॉजिस्ट बताते हैं कि अगर आपका HBA1C लेवल लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है और यही हाल ब्लड शुगर का भी रहता है, तो धीरे-धीरे किडनी डैमेज होना शुरू हो जाती है। आमतौर पर इस दौरान पेशेंट KFT नॉर्मल देखकर टेंशन फ्री हो जाते हैं, लेकिन जब तक क्रिएटिनिन लेवल नॉर्मल के ऊपर यानी 1.3 से ज्यादा होता है, तब तक आधी किडनी लगभग खराब हो चुकी होती है।

किडनी हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

डॉ बृजमोहन बताते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव कर के आप अपनी किडनी को हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए बस अपने नंबर्स को कंट्रोल में रखें। आपका HBA1C लेवल 7% से नीचे होना चाहिए, फास्टिंग ब्लड शुगर 110 से कम रखें, वहीं बीपी को 130/80 से कम रखने की कोशिश करें। साथ में हर साल यूरिन माइक्रोअलबुमिन की जांच कराएं और प्रॉपर मेटाबॉलिक मैनजमेंट लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाई BP से चुपचाप खराब हो सकती हैं किडनी, डॉक्टर बोले- ये 5 बातें जरूर रखें ध्यान
ये भी पढ़ें:डायबिटीज का हार्ट पर क्या असर पड़ता है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कैसे रखें ध्यान

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।