गर्मियों में खाते हैं खीरे की सलाद? भूलकर भी इन 5 चीजों के साथ ना खाएं, वरना होगा नुकसान! Summers special Avoid eating these 5 Foods with Cucumber It can ruin taste and Digestion, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गर्मियों में खाते हैं खीरे की सलाद? भूलकर भी इन 5 चीजों के साथ ना खाएं, वरना होगा नुकसान!

सही तरीके से खाया जाए तो खीरा बहुत फायदेमंद है, लेकिन गलत कॉम्बिनेशन इसका मजा खराब कर सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि ये जान लें कि किन चीजों के साथ खीरा नहीं खाना चाहिए, ताकि आपका जायका भी ना बिगड़े और पेट से जुड़ी समस्या भी ना हों।

Wed, 25 March 2026 08:03 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मियों में खाते हैं खीरे की सलाद? भूलकर भी इन 5 चीजों के साथ ना खाएं, वरना होगा नुकसान!

गर्मियों के मौसम में खीरा एक ऐसी सब्जी है जो शरीर को ठंडक देता है और पानी की कमी को भी पूरी करता है। इसे खाने से शरीर तरोताजा हो जाता है। लगभग हर घर में खीरे का इस्तेमाल सलाद के रूप किया जाता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा भी है। लेकिन कई बार हम बिना सोचे-समझे इसे हर चीज के साथ खा लेते हैं, जिससे स्वाद तो बिगड़ता ही है, साथ में पाचन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां भी हो सकती हैं। सही तरीके से खाया जाए तो खीरा बहुत फायदेमंद है, लेकिन गलत कॉम्बिनेशन इसका मजा खराब कर सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि ये जान लें कि किन चीजों के साथ खीरा नहीं खाना चाहिए, ताकि आपका जायका भी ना बिगड़े और पेट से जुड़ी समस्या भी ना हों। चलिए जानते हैं ऐस कौन से फूड आइटम हैं जिनके साथ खीरा का कॉम्बिनेशन सही नहीं होता।

डेयरी प्रोडक्ट (खासकर दही) के साथ खीरा

खीरा और दही का कॉम्बिनेशन कई जगह पर इस्तेमाल होता है, लेकिन इन दोनों की जोड़ी कई बार परेशानी में डाल सकती है। खीरे में पानी बहुत ज्यादा होता है, जिससे दही पतली हो सकती है और उसका क्रीमी टेक्सचर खराब हो सकता है। इससे खाने का मजा कम हो जाता है। इसके अलावा हेल्थ के लिहाज से भी देखें तो ये पाचन संबंधी परेशानियों को जन्म दे सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या रात में फल-सलाद खाना हार्ट अटैक का बुलावा है? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया सच

मीट के साथ ना खाएं खीरा

मीट और खीरा साथ खाने से कभी-कभी पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। मीट में प्रोटीन ज्यादा होता है और उसे पचने में समय लगता है, जबकि खीरा हल्का और पानी से भरपूर होता है और जल्दी पच जाता है। इस अंतर की वजह से पेट में भारीपन या एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि अगर आप मीट खा रहे हैं तो उस टाइम खीरा खाने से परहेज करें या थोड़ा टाइम का गैप लेकर खीरा खाएं।

खट्टे फलों के साथ खीरा अवॉइड करें

संतरा या नींबू जैसे खट्टे फल स्वाद में तेज होते हैं, जबकि खीरा बहुत हल्का और सादा स्वाद देता है। दोनों को साथ मिलाने पर कई बार खट्टापन ज्यादा लगने लगता है और खीरे की फ्रेशनेस कही दब सी जाती है। साथ ही ज्यादा खट्टापन खीरे के क्रंचनेस को भी कम कर सकता है। वहीं पाचन के लिहाज से भी ये कॉम्बिनेशन सही नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों के इन 2 महीने आप तो नहीं पीते गन्ने का जूस? योगाचार्य ने दी चेतावनी!

लहसुन के साथ खीरा नहीं खाना चाहिए

लहसुन का स्वाद बहुत तेज होता है और यह आसानी से किसी भी हल्की चीज का स्वाद दबा सकता है। जब आप खीरे के साथ ज्यादा लहसुन मिला देते हैं तो खीरे का ताजा स्वाद महसूस ही नहीं होता। अगर आपको लहसुन पसंद है तो उसे बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें, ताकि खीरे की पहचान बनी रहे और और टेस्ट भी बैलेंस रहे।

टमाटर के साथ खीरा खाने से बचें

खीरा और टमाटर का सलाद बहुत कॉमन है। लेकिन इसमें एक छोटी सी बात ध्यान रखने वाली है। खीरा पानी छोड़ता है, जिससे टमाटर का स्वाद हल्का पड़ सकता है। हेल्थ के लिहाज से देखें तो खीरे और टमाटर का कॉम्बिनेशन आपके पेट के PH बैलेंस को बिगाड़ सकता है, जिससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की शिकायत भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी-नानी के पिटारे से: पीरियड्स में दर्द से राहत के लिए हर्बल मिक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।