बेंगलुरु फोर्टिस की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑपशन्स, पेट को रखेंगे स्वस्थ Fortis Bengaluru nutritionist Shalini Arvind shares 4 best Indian breakfasts for gut health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

बेंगलुरु फोर्टिस की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑपशन्स, पेट को रखेंगे स्वस्थ

मॉर्निंग ब्रेकफास्ट हैवी और हेल्दी होना चाहिए। इससे पेट के साथ शरीर में भी फूर्ति रहती है। फोर्टिस की न्यूट्रिशनिस्ट ने भारतीय फूड्स में से 4 हेल्दी ऑप्शन ब्रेकफास्ट के लिए बताए हैं। इन्हें खाकर आप पूरा दिन एक्टिव और स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं।

Tue, 4 Nov 2025 10:24 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
बेंगलुरु फोर्टिस की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑपशन्स, पेट को रखेंगे स्वस्थ

सुबह का नाश्ता अच्छा और हेल्दी होना चाहिए। हैवी और हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी रहती है और पेट भी स्वस्थ रहता है। जो लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं, उन्हें स्ट्रेस और कमजोरी रहती है। नाश्ते के लिए ऐसे तो कई हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन्स हैं, जिन्हें लोग खाकर बाहर जाना पसंद करते हैं। लेकिन बेंगलुरु के फोर्टिस अस्पताल की न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी अरविंद ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि कौन से इंडियन ब्रेकफास्ट सबसे ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं। ये नाश्ते न सिर्फ आपकी आंतों को स्वस्थ रखेंगे बल्कि शरीर पूरे दिन एक्टिव रहेगा।

इडली-सांभर- साउथ इंडियन की फेमस डिश है इडली सांभर लेकिन अब इसे सभी लोग खआना पसंद करते हैं। इडली चावल के आटे से बनती है और ये खाने में काफी हल्की होती है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इडली ऐसा फूड हो जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और ये जल्दी हजम हो जाता है। इसके साथ खाया जाने वाला सांभर कई दालों और सब्जियों को मिलाकर बनता है, जो मिनरल्स, विटामिन्स से भरपूर रहता है। नारियल की चटनी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बेस्ट होते हैं। डॉक्टर के अनुसार, इडली सबसे अच्छा नाश्ता है, जो प्रोटीन युक्त होता है।

पोहा- पोहा भी हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन में आता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर पोहा दही के साथ खाया जाये, तो और भी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या रहती है, उन्हें पोहा नाश्ते में खाना चाहिए। ये आसानी से पच जाता है और गुड बैक्टीरिया को बनाता है।

उपमा- उपमा रवा और मिलेट्स से बनता है और ये सब्जियों से भरपूर भी होता है। उपमा में फायबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। उपमा अगर आप नाश्ते में खाते हैं, तो स्ट्रेस कम होता है और शरीर एक्टिव रहता है।

चीला- मूंग दाल या फिर बेसन का चीला भी ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन है। दोनों ही प्रोटीन रिच होते हैं और फायबर से भरपूर होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं और वजन कंट्रोल में रखते हैं। चीला खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेट लॉस के लिए दौड़ना या टहलना क्या है इफेक्टिव, डॉक्टर से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।