काम की टिप्स: दाल पकाने से पहले भिगोना क्यों है जरूरी, जानें कितने घंटे करें सोक ? soaking dal is important to reduce bloating gas increase absorption digestion nutritionist share lentils soaking time, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

काम की टिप्स: दाल पकाने से पहले भिगोना क्यों है जरूरी, जानें कितने घंटे करें सोक ?

काम की टिप्स: दाल खाने से हमेशा गैस और ब्लोटिंग हो जाती है तो न्यूट्रिशनिस्ट की इस बात को याद रखें। पकाने के पहले सारी दालों को भिगोना जरूरी होता है। जानें हर दाल का कितना सोकिंग टाइम होता है। 

Sun, 29 March 2026 09:23 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
काम की टिप्स: दाल पकाने से पहले भिगोना क्यों है जरूरी,  जानें कितने घंटे करें सोक ?

दाल विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। लेकिन काफी सारे लोग दाल खाने से बचते हैं जबकि इसमे आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट जैसे न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। वहीं दाल खाना तो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मदद करता है। दाल को खाकर अगर ब्लोटिंग और गैस की समस्या होने लगती है तो न्यूट्रिशनिस्ट किरन कुकरेजा ने इसका सॉल्यूशन शेयर किया है।

दाल को भिगोना क्यों जरूरी है

न्यूट्रिशनिस्ट किरन कुकरेजा ने बताया कि पकाने से पहले लगभग सारी दालों को भिगोना जरूरी है। दालों को भिगोने से उसमे मौजूद एंटी न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड निकल जाते हैं। और गट आसानी से प्रोटीन को अब्जॉर्ब कर पाती है।

दालों को कितनी देर भिगोएं?

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार दालों को भिगोने का टाइम सही होना चाहिए। इससे गैस, ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही शरीर में मिनरल्स को अब्जॉर्ब करना भी आसान हो जाता है। यहीं नहीं दालों को पकने में कम टाइम लगता है। साथ ही दाल में मौजूद प्रोटीन को डाइजेस्ट करना आसान हो जाता है। इसलिए पकाने के पहले दाल को भिगोना जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कौन सी दाल को कितनी देर भिगोना जरूरी है, यहां जानें...

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैंसर रोकने की क्षमता रखता है ये हर दिन खाया जाने वाला फूड, डॉक्टर से समझें कैसे

1- हरी साबुत मूंग दाल- कुकिंग और डाइजेशन के लिए कम से कम छह से आठ घंटे भिगोएं

2- छिलके वाली मूंग दाल- मिनरल्स अब्जार्ब्शन बढ़ाने के लिए कम से कम दो से तीन घंटा भिगोएं।

3- पीली मूंग दाल- दाल का डाइजेशन बढ़ाने के लिए कम से कम 30 मिनट से दो घंटा तक भिगोएं

4- चना दाल- छह से आठ घंटा भिगोएं जिससे कि ये गट के लिए हल्की रहे।

5- अरहर या तूर दाल- अच्छे पाचन के लिए कम से कम दो से तीन घंटा के लिए भिगोएं।

6- राजमा- राजमा को कम से कम दस से बारह घंटा भिगोना जरूरी है।

7- लाल मसूर दाल- बगैर छिलके वाली मसूर की दाल को एक से दो घंटे भिगोएं। इससे डाइजेशन दाल का आसान हो जाता है।

8- लोबिया- कम से कम छह से आठ घंटे के लिए भिगोएं।

9- काला चना- काले चने को दस से बारह घंटे के लिए भिगोएं, जिससे पेट में भारीपन ना महसूस हो।

10- सफेद मटर- बेटर डाइजेशन के लिए आठ से दस घंटा भिगोएं।

11- सफेद चना- अच्छी तरह से पकाने और डाइजेशन के लिए 8-12 घंटा के लिए भिगोएं।

12- छिलके वाली काली उड़द दाल- कुकिंग और डाइजेशन के लिए आठ से दस घंटा भिगोएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादा पानी वाला नारियल खरीदने का आसान तरीका, दुकान वाले ने बताई पहचान

काम की टिप्स: न्यूट्रिशनिस्ट ने दालों को पकाने के लिए काम की टिप्स दी। भीगी दाल के पानी को फेंक दें और पकाते वक्त चुटकीभर हींग डाल दें। इससे डाइजेशन अच्छा होगा। लेकिन ध्यान रहे दाल को ज्यादा देर भिगोकर फर्मेंट ना होने दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।