ठीक से साफ नहीं होता पेट? सदगुरु की सलाह आएगी आपके काम, आसान उपाय दिलाएंगे छुटकारा​ Sadhguru Simple tips will help you avoid constipation and know some remedies to get rid of it, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

ठीक से साफ नहीं होता पेट? सदगुरु की सलाह आएगी आपके काम, आसान उपाय दिलाएंगे छुटकारा​

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसा पानी की कमी के कारण होता है। पेट साफ ना होने की दिक्कत से परेशान लोगों को सदगुरु की सलाह काम आएगी। 

Wed, 20 May 2026 02:19 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
ठीक से साफ नहीं होता पेट? सदगुरु की सलाह आएगी आपके काम, आसान उपाय दिलाएंगे छुटकारा​

ये बात सभी जानते हैं कि खानपान का सीधा असर स्वास्थ्य पर होता है। अगर आप अच्छा खाएंगे पिएंगे तो हमेशा हेल्दी रहेंगे, लेकिन अगर खानपान की चॉइस सही नहीं होगी तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आजकल ज्यादातर लोग बाहर की ऑयली और अनहेल्दी चीजों को खाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से कई तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में सबसे कॉमन कब्ज की समस्या है। कब्जी की समस्या होने पर पेट हमेशा भारी रहता है और पेट साफ करने में समस्याएं होती हैं। जिन लोगों में ये समस्या गंभीर हो जाती है उनके पेट में ऐंठन और दर्द भी होने लगता है। इस तरह की समस्याओं का सामना करने वालों को सदगुरु की सलाह जरूर माननी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा रहती है कब्ज? पेट साफ करने में मदद करेंगी ये 5 ड्रिंक्स

क्या कहते हैं सदगुरु

सदगुरु कहते हैं कि अगर आप फास्ट फूड पॉइंट्स पर ज्यादा खाते हैं या फिर सुपर मार्केट से जंक चीजें ज्यादा खरीदकर खाते हैं तो आपके खाने में पानी की मात्रा कम होगी। आपको हमेशा ऐसे खाने का चुनाव करना है जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। आपका शरीर 70 परसेंट पानी से बना है। अगर आप कोई सब्जी खाते हैं तो उसमें पानी की मात्रा 70 परसेंट ज्यादा होती है और फलों में 90 परसेंट तक पानी की मात्रा होती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में फल, सब्जियां, स्प्राउट्स और नट्स खरीदकर खाएंगे तो पेट साफ करना कोई समस्या नहीं रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब्ज से राहत पाने में मदद करेंगी ये 5 चीजें, पहली बार में ही साफ होगा पेट

पेट साफ करने के लिए बता चुके हैं कई तरीके

1) अगर आप खाने के बीच में बहुत ज्यादा गैप रखते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। कोशिश करें की आप अपनी हर मील के बीच में पर्याप्त गैप बनाकर रखें।

2) खाने में घी को शामिल करें। ये एक लुब्रिकेंट की तरह काम करता है जो फूड पाइप को चिकना कर देता है। घी को डायट में शामिल करने से खाना मलाश्य चिपकेगा नहीं और पेट साफ करने में आसानी होगी।

3) सुबह के समय दिन की शुरुआत नीम और हल्दी के साथ करें। ये आपकी आहार नली को हमेशा साफ रखता है। खाली पेट ये दोनों चीजें आपके सिस्टम को क्लीन करती हैं। हल्दी और नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एक साथ इनका सेवन शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है।

4) त्रिफला को आंत की गंदगी साफ करने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। त्रिफला में माइल्ड लेक्सेटिव और एंटीऑक्सीडेंट्स पेट से संबंधित हर तरह की समस्याओं को दूर कर आंत में जमा गंदगी को पिघलाकर बाहर निकालने का काम करती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।