सर्दियों में मूंगफली कब, किसे और कैसे खानी चाहिए? न्यूट्रीशनिस्ट से जान लें जरूरी आयुर्वेदिक नियम! Eating Peanuts Daily in Winter? Nutritionist Shweta Shah Explains What Ayurveda Says, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सर्दियों में मूंगफली कब, किसे और कैसे खानी चाहिए? न्यूट्रीशनिस्ट से जान लें जरूरी आयुर्वेदिक नियम!

Peanuts in Winters: न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि भले ही मूंगफली जंक फूड ना हो, लेकिन ये सभी के लिए नहीं हैं। रोज बिना सोचे-समझें इन्हें खा रहे हैं, तो फायदे की जगह नुकसान ज्यादा हो सकता है।

Thu, 18 Dec 2025 10:19 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में मूंगफली कब, किसे और कैसे खानी चाहिए? न्यूट्रीशनिस्ट से जान लें जरूरी आयुर्वेदिक नियम!

सर्दियों के मौसम में रजाई में बैठकर मूंगफली खाने का मजा कुछ और ही है। दोस्तों या फैमिली से बातचीत करते हुए अक्सर कितनी सारी मूंगफली खाई जाती हैं, पता भी नहीं चलता। आमतौर पर इसे एक हेल्दी स्नैक की तरह देखा जाता है, इसलिए लोग खाने में परहेज भी नहीं करते। इसपर सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि भले ही मूंगफली जंक फूड ना हो, लेकिन ये सभी के लिए नहीं हैं। रोज बिना सोचे-समझें इन्हें खा रहे हैं, तो फायदे की जगह नुकसान ज्यादा हो सकता है। आयुर्वेद में किसे, कब और कैसे मूंगफली खानी चाहिए, ये बिल्कुल विस्तार में बताया गया है, जिसे जानना सभी के लिए बहुत जरूरी है।

इन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली

श्वेता शाह बताती हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक मूंगफली हर किसी के लिए नहीं है। जिन महिलाओं को पीसीओएस (PCOS) की समस्या है, वो इन्हें अवॉइड करें। साथ ही जिनकी स्किन पर काफी एक्ने होते हैं, साइनस कंजेशन है, बॉडी में कफ बढ़ा हुआ रहता है; उन्हें भी मूंगफली नहीं खानी चाहिए। अगर आपके पेट में बार-बार गैस बनती है, अजीब सा भारीपन बना हुआ रहता है और इन्फ्लेमेशन बढ़ी हुई रहती है, तो भी मूंगफली आपके लिए नहीं है।

किन लोगों के लिए फायदेमंद है मूंगफली?

आयुर्वेद के अनुसार मूंगफली वात प्रकृति वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है। जिन लोगों का वजन काफी कम है, उनके लिए ये एक अच्छा स्नैक है। साथ ही जिनकी स्किन काफी ड्राई यानी रुखी है और बॉडी में भी खुश्की बनी रहती है, उन्हें भी मूंगफली काफी फायदा करती है। अगर आपके हाथ-पैर काफी ठंडे रहते हैं, तो सर्दियों में मूंगफली आपको जरूर खानी चाहिए।

मूंगफली खाते हुए क्या गलतियां करते हैं लोग?

  • मूंगफली की जगह पीनट बटर खाना।
  • कच्ची मूंगफली खाना
  • मूंगफली को तेल में तल कर खाना
  • पैकेट वाली मूंगफली खाना
  • रोज मूंगफली खाना

आयुर्वेद में बताया गया है सही तरीका

न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक मूंगफली हमेशा भूनकर खानी चाहिए। इसके लिए एक लोहे के पैन में मूंगफली भून लें। फिर इसका लाल छिलका भी निकाल दें। आप इसमें चुटकी भर हींग और सौंठ या काली मिर्च मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से मूंगफली आसानी से पच भी जाती है और इसे खाने से इंफ्लेमेशन भी नहीं होती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेथी-करेला नहीं, डायबिटीज में दवा की तरह असर करती हैं सर्दियों की ये 4 सब्जियां!
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक का रिस्क कम कर देती हैं 5 मिनट की ये 5 आदतें, डॉ शालिनी ने दी सलाह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।