दादी का सीक्रेट: गर्मियों में कान गीला रखने की क्यों सलाह देते हैं बड़े-बुजुर्ग, वजह आप भी जान लें
How to reduce internal body heat: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। साथ ही कुछ देसी उपाय भी आजमा लेने चाहिए जिससे शरीर में ठंडक बनी रहे। जैसे ये दादी का पुराना नुस्खा, जिससे गर्मी कम लगती है।

घर में अगर बड़े-बुजुर्ग हैं तो कभी उन्हें ध्यान से देखें। गर्मियों में मुंह धोते वक्त वो अक्सर कानों को भी पानी से पोंछते हैं। फिर उसे यूं ही गीला छोड़ देते हैं। ये काफी छोटी सी बात है और अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। लेकिन किसी गांव के बूढ़े दादाजी से पूछेंगे तो पता चलेगा कि ये सदियों पुराना गर्मी और लू से बचने का देसी हैक है। जिसके बारे में काफी सारे लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन ये साइंटिफिकली प्रूवन है, तो सबसे पहले जान लें किस तरह कानों को गीला करें और आखिर कान गीले करने से क्या होगा।
गर्मियों में कान को गीला करें
गर्मी के मौसम में अगर आप आउटडोर रहते हैं। बार-बार धूप में निकलना होता है और दोपहर की चिलचिलाती और तपती धूप से खुद को बचाना चाहते हैं, तो अपने कानों को गीला कर लें। सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन करके देखें। कानों के आउटर एरिया को पानी से गील करने से शरीर को कूल करने में मदद मिलती है। तो गर्मी में जो भी बाहर धूप में रहता है उसे कान के आउटर एरिया, इयरलोब वाले हिस्से को पानी लगाकर गीला कर लेना चाहिए।
आखिर क्यों कान को गीला करने से शरीर की गर्मी कम होती है?
कान के जरिए शरीर में तेजी से आसपास की ठंडक या गर्मी पहुंचती है। जैसे ठंड में कानों को गर्म रखने और ढंककर रखने की सलाह दी जाती है, जिससे ठंडी हवा कान में ना घुसे। उसी तरह से कानों को गर्मी में गीला रखने यानी कि ठंडा रखने की सलाह दी जाती है। इसका साइंटिफिक कारण है कि कानों की स्किन बहुत पतली होती है और यहां पर फैट की मात्रा नहीं होती। वहीं इसमें छोटी ब्लड वेसल्स बहुत सारी होती हैं। क्योंकि ये वेसल सतह के बहुत पास होती हैं, इसलिए पानी लगाने से तेजी से हीट एक्सचेंज होता है। जैसे ही पानी आपके कानों में खून को ठंडा करता है, वह ठंडा खून आपके शरीर में वापस सर्कुलेट होता है, जिससे आपके शरीर का टेम्परेचर कम करने में मदद मिलती है। कानों को ठंडा करने से हाइपोथैलेमस को तुरंत सिग्नल जाता है, यह आपके दिमाग का वह हिस्सा है जो थर्मोस्टेट का काम करता है। इससे ज्यादा गर्मी लगने के एहसास से तुरंत साइकोलॉजिकल और फिजिकल राहत मिल सकती है।
शरीर के इन हिस्सों को भी गीला रखने के गर्मी कम लगेगी
कान की तरह ही अगर आप कलाईयों, गर्दन के किनारों और कनपटी को पानी से गीला रखेंगे तो भी शरीर जल्दी ठंडा होगा और गर्मी की वजह से शरीर का टेंपरेचर तेजी से नहीं बढ़ेगा। तो इस गर्मी ये हैक घर में रहकर भी ट्राई करें, गर्मी से राहत मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन