दादी मां का नुस्खा: खांसी से राहत देगा चम्मच जलाने वाला ये नुस्खा, आजमाकर देखें dadi maa ka nuskha home remedies of ajwain honey and rock salt to get relief from cough and congestion, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दादी मां का नुस्खा: खांसी से राहत देगा चम्मच जलाने वाला ये नुस्खा, आजमाकर देखें

Dadi Maa Ka Nuskha: कफ और बलगम से परेशान हैं, लगातार खांसी सता रही तो दादी मां के इस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें। खांसी के साथ सीने में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। 

Sun, 19 April 2026 07:45 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दादी मां का नुस्खा: खांसी से राहत देगा चम्मच जलाने वाला ये नुस्खा, आजमाकर देखें

कभी बारिश तो कभी गर्म हवाओं की वजह से काफी सारे लोगों को सर्दी खांसी परेशान कर रही। खासतौर पर जुकाम खत्म होने के बाद कई हफ्तों तक खांसी आती रहती है। इस खांसी से राहत के लिए काफी सारे लोग कफ सीरप अवॉएड करते हैं और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। जिससे राहत मिल सके। अगर ऐसे ही जुकाम के बाद खांसी बच्चों के साथ ही बड़े-बूढ़ों को परेशान कर रही है तो दादी मां का ये नुस्खा बड़े काम का है। जिसे आजमाकर खांसी से राहत पाई जा सकती है। चम्मच को गर्म कर ये खास उपाय करें। जानें क्या है खांसी से राहत पाने का दादी मां का ये असरदार नुस्खा।

खांसी से राहत पाने का दादी मां का नुस्खा

खांसी से राहत पाने के लिए सबसे पहले किसी चम्मच को लेकर गैस पर या आंच पर उसे गर्म कर लें। जब चम्मच खूब गर्म हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें और उस पर आधा चम्मच के करीब अजवाइन डाल दें। चम्मच की गर्माहट से ये अजवाइन भुन जाएगी। बस इसे ठंडा हो जाने दें। जब चम्मच ठंडा हो जाए तो इसमे शहद मिला दें। ध्यान रहे कि चम्मच में उतना ही शहद डाले कि वो बाहर ना गिरें। अब थोड़ा सा सेंधा नमक चुटकीभर लेकर मिला दें। बस तैयार हैं खांसी से राहत पाने का ये देसी दादी मां का नुस्खा। इसे तीन साल से लेकर किसी भी उम्र तक के बड़े-बूढ़े इंसान को खिला दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूरी सप्लीमेंट्स लेते वक्त करें ये काम, शरीर में न्यूट्रिशन तेजी से पहुंचेगा

खांसी से देगा राहत

अजवाइन, शहद और नमक का ये देसी नुस्खा खांसी से राहत देने में मदद करेगा। साथ ही गले में और सीने में जमा हो रही बलगम को पिघलाकर बाहर निकालेगा। जिससे राहत मिलेगी। दिन में कम से कम तीन से चार बार इसे बनाकर खिलाएं। अजवाइन खांसी से राहत देने के साथ ही पेट की कब्ज को भी खत्म करेगा। तो इस देसी नुस्खे के फायदे कई हैं। केवल खांसी ही नहीं अजवाइन से पेट को भी राहत मिलेगी। तो घर में कोई बलगम और कफ से परेशान है तो उसे ये उपाय करके जरूर दें, असर दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तांबे के बर्तन में पानी पी रहे तो संभल जाए, इन बीमारियों में बिल्कुल ना पिएं

काली मिर्च का ये उपाय भी देगा खांसी से राहत

अगर किसी को खांसी से राहत नहीं मिल रही है तो वो काली मिर्च के इस उपाय को भी अपना सकता है। काली मिर्च को पीसकर पाउडर बना लें। एक चम्मच में दो से तीन चुटकी काली मिर्च लें और उसमे शहद मिलाएं। साथ ही थोड़ा सा चुटकीभर सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें। बस इस पेस्ट को चटा दें। खासतौर पर छोटे एक साल से दो साल की उम्र वाले बच्चे जिन्हें अजवाइन खाने में दिक्कत होगी। उन्हें ये पिसी काली मिर्च को चटाने पर खांसी से राहत मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।